फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा: अब ट्रेन टिकट के साथ ही बुक कर सकेंगे टैक्सी, जानें कैसे करेगा काम

Tue, 24 Nov 2026 04:07 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

रेल वन एप को सुपर एप के तौर पर विकसित किया गया है। रेल मंत्री ने इसे पिछले साल 1 जुलाई को लॉन्च किया था।
विज्ञापन
रेल वन एप को भारत टैक्सी से जोड़ने की तैयारी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन के बाहर निकलने के बाद अब टैक्सी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। रेलवे ऐसी सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है, जिसके तहत यात्री ट्रेन टिकट बुक करते समय ही स्टेशन से आगे के सफर के लिए टैक्सी भी बुक कर सकेंगे। इसके लिए रेल वन ऐप को भारत टैक्सी से जोड़ा जाएगा।

स्टेशन से गंतव्य तक पहुंचने के लिए भरोसेमंद विकल्प

रेल मंत्री के मुताबिक, भविष्य में रेल वन एप के जरिये टिकट बुक करने के साथ भारत टैक्सी की सुविधा भी मिलेगी। इस दिशा में काम चल रहा है। रेलवे का मकसद यात्रियों को स्टेशन से उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए एक सुविधाजनक और भरोसेमंद विकल्प देना है।

रेल वन एप को भारत टैक्सी से जोड़ने की तैयारी

रेल मंत्रालय की एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस सुविधा को शुरू करने के लिए रेल टेल के साथ मिलकर रेल वन एप को भारत टैक्सी से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इससे स्टेशन के बाहर टैक्सी लेने के लिए यात्रियों को होने वाली परेशानी कम होगी। साथ ही, उन्हें किराये और बुकिंग में पारदर्शिता वाला विकल्प मिल सकेगा।

पहले कुछ स्टेशनों पर शुरू होगी सुविधा

रेलवे की योजना इस सुविधा को देशभर के स्टेशनों पर लागू करने की है। हालांकि, शुरुआत में इसे कुछ चुनिंदा स्टेशनों पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा। वहां इसके नतीजों और यात्रियों के अनुभव का आकलन किया जाएगा। इसके बाद जरूरत के मुताबिक बदलाव कर दूसरे स्टेशनों पर भी इसका विस्तार किया जाएगा।

टिकट बुकिंग के दौरान मिलेगा टैक्सी का विकल्प

नई व्यवस्था के तहत रेल वन एप पर टिकट बुक करते समय यात्री को उस स्टेशन से आगे की यात्रा का विकल्प भी मिलेगा, जहां उसे उतरना है। इसी विकल्प में भारत टैक्सी की सुविधा उपलब्ध होगी। यात्री ट्रेन टिकट के साथ ही टैक्सी की बुकिंग भी कर सकेंगे। इससे स्टेशन पहुंचने के बाद उन्हें अलग से ऑनलाइन या ऑफलाइन टैक्सी तलाशने की जरूरत नहीं होगी। रेल वन ऐप को सुपर एप के तौर पर विकसित किया गया है। रेल मंत्री ने इसे पिछले साल 1 जुलाई को लॉन्च किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें