फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सुषमा स्वराज को याद कर रो पड़ीं भाजपा सांसद रमा देवी

Wed, 07 Aug 2019 09:37 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रमा देवी भावुक हुई - फोटो : ANI
विज्ञापन

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन से पूरा देश स्तब्ध है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। मंगलवार को देर शाम दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। 

विज्ञापन


सुषमा स्वराज को याद करते हुए भाजपा की लोकसभा सांसद रमा देवी भावुक हो गईं। वह उन्हें याद करते हुए रोने लगीं। उन्होंने कहा कि जब तक सांस चलेगी, वह उनके साथ जुड़ी रहेंगी। 

उन्होंने आगे कहा कि उनकी आत्मा को शांति मिले। वह यह धरती छोड़ कर गई हैं। लेकिन कहीं न कहीं अच्छी जगह ही रहेंगी। उनका प्रेम और प्यार हमेशा मेरे साथ था। जब तक मेरी सांस चलेगी, मैं उनसे जुड़ी रहूंगी।
विज्ञापन

 


रमा देवी ने कहा कि उन्होंने मेरी बहुत मदद की है मैं इसे बयां नहीं कर सकती। काम में व्यस्तता के कारण हम केवल सदन में ही मिल पाते थे। 

वहीं बीएसपी प्रमुख मायावती ने भी सुषमा स्वराज को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी। मीडिया से बात करने के दौरान मायावती ने कहा कि सुषमा स्वराज के निधन ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से दुखी किया है। उन्होंने कहा कि वह एक समर्थ राजनेता, प्रशासक और एक अच्छी वक्ता थीं। 
विज्ञापन


आज दोपहर तीन बजे उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी और लोधी रोड के शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें