फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय अरब लीग की मेजबानी करेगा भारत, खाड़ी देशों में हैं 70 लाख भारतीय

Sat, 05 Jan 2019 08:10 AM IST
Shani Mishra एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sushma swaraj
विज्ञापन

भारत इस महीने की 31 तारीख से शुरू हो रहे अरब लीग के दो दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा। अरब लीग मध्य एशिया का एक ताकतवर समूह है, जो भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन के पहले दिन भारतीय अधिकारियों के साथ अरब लीग के अधिकारियों की बैठक होगी। अगले दिन मंत्री स्तरीय बैठक होगी। इस सम्मेलन का व्यापक उद्देश्य खाड़ी देशों के साथ भारत के रिश्ते को और प्रगाढ़ करने के लिए संभावनाएं तलाशना है।

उल्लेखनीय है कि खाड़ी क्षेत्रों में करीब 70 लाख भारतीय काम करते हैं। इसके साथ ही पिछले कुछ सालों में ज्यादातर अरब देशों के साथ भारत के व्यापार का महत्वपूर्ण विस्तार हुआ है।
विज्ञापन


बता दें कि अरब राज्यों का लीग आमतौर पर अरब लीग कहा जाता है। यह उत्तरी अफ्रीका, पूर्वोत्तर अफ्रीका और दक्षिण पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) के अरब राज्यों का क्षेत्रीय संगठन है। इसका 22 मार्च 1945 को छह सदस्यों के साथ गठन किया गया था, जिसमें काहिरा में जॉर्डन) मिस्र, इराक, ट्रांसजॉर्डन (1949 में जॉर्डन), लेबनान, सऊदी अरब और सीरिया शामिल थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें