विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को यूके संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड रामी रेंजर से मुलाकात की। उन्होंने भारत-यूके संबंधों के विकास के लिए उनके समर्थन की सराहना की।
विज्ञापन
लॉर्ड रामी रेंजर एक व्यवसायी है और यूके स्थित कंपनी सन मार्क लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। इनका नाम रमिंदर सिंह रेंजर है।
जयशंकर ने कहा कि लॉर्ड रामी रेंजर से मिलकर अच्छा लगा। भारत-ब्रिटेन संबंधों पर उनकी अंतर्दृष्टि और उनके विकास के लिए उनके निरंतर समर्थन की सराहना करते हैं। इस दौरान एस जयशंकर की उनसे भारत और ब्रिटेन व्यापार समझौते के मुद्दे पर बातचीत की। 28 नवंबर को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के महत्व पर जोर दिया।