फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कोरोना से भारत समेत 40 देश सतर्क, ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर पाबंदी

Tue, 22 Dec 2020 12:02 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया प्रकार सामने आने की जानकारी के बाद सभी देश इस संबंध में एहतियाती और जरूरी कदम उठा रहे हैं। कई देशों ने फिलहाल के लिए ब्रिटेन से आने और वहां जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। भारत सरकार ने भी ब्रिटेन से आने वाले विमानों पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी है। कई राज्यों की सरकारें भी इस संबंध में कदम उठा रही हैं। 

विज्ञापन


कर्नाटक सरकार ने बंगलूरू और मंगलूरू में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को निर्देश दिया है कि वह सात दिसंबर के बाद ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों की सूची उपलब्ध कराएं। राज्य सरकार ने कहा है कि ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच की जानी चाहिए। इसमें ब्रिटेन के बाहर अन्य हवाई अड्डों में स्थानांतरित होने वाले लोग भी शामिल हैं।
 
 

इन देशों ने ब्रिटेन यात्रा पर लगा दिया है प्रतिबंध

स्पेन, पुर्तगाल, फ्रांस, भारत, पोलैंड, रूस, हांगकांग, जर्मनी, नीदरलैंड, आयरलैंड, इटली, बेल्जियम, फिनलैंड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, क्रोएशिया, मैसीडोनिया, अल्बानिया, बुल्गारिया, रोमानिया, नॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, कनाडा, तुर्की, सउदी अरब, ओमान, इस्रायल, जॉर्डन, ईरान, कुवैत, मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, मॉरीशस, एल साल्वेडॉर, पेरू, अर्जेंटीना, चिली।

इटली में नए कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। सऊदी अरब ने सभी के लिए अपनी सीमा बंद कर दी है। बेल्जियम, इटली, नीदरलैंड्स, इस्रायल और जर्मनी ने ब्रिटेन से आने वाले विमानों पर रोक लगा दी है। भारत, रूस, फ्रांस सहित कई देशों में इसे लेकर विचार-विमर्श का दौर चल रहा है। वहीं, ब्रिटेन में चौथा लॉकडाउन लगा है, रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। 



महाराष्ट्र सरकार ने लिया है रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला
महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी नगर निगमों में नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया। सरकार ने कहा कि नाइट कर्फ्यू 22 दिसंबर से पांच जनवरी तक रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार ने यूरोप और सभी मध्य-पूर्व के देशों से आने वाले लोगों के लिए 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रहना अनिवार्य कर दिया है। ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए क्वारंटीन दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार यहां आने पर तुरंत यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच नहीं की जाएगी। हालांकि, क्वारंटीन हुए यात्री के खर्च पर पांचवें और सातवें दिन आरटी-पीसीआर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

केरल ने दी प्रतिबंधों में ढील, शराब की दुकानों को अनुमति

एक ओर जहां बाकी राज्य कोरोना वायरस के नए प्रकार को लेकर सतर्कता दिखाते हुए जरूरी कदम उठा रहे हैं वहीं केरल ने प्रतिबंधों में थोड़ी ढील दी है। केरल सरकार ने एक आदेश जारी किया है जिसके अनुसार बार, वाइन और बीयर की दुकानों के साथ ताड़ी की दुकानों को नियमों के तहत खोलने की अनुमति दी गई है। अभी तक राज्य में केवल पार्सल सेवा की अनुमति थी।

सरकार सतर्क है, घबराने की आवश्यकता नहीं : डॉ. हर्षवर्धन
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) के संक्रमण को लेकर चिंताओं के बीच कहा कि सरकार सतर्क है और घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार ने पिछले एक साल में हर वह काम किया है, जो वैश्विक महामारी कोविड-19 से निपटने के लिए और इसकाे प्रसार को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें