फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Qatar: भारत और कतर के बीच संबंधों में नया अध्याय, राष्ट्रपति मुर्मू ने रणनीतिक साझेदारी पर दिया जोर

Tue, 18 Feb 2025 11:29 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनसे मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कतर के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंधों और मित्रता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि कतर और भारत के बीच एक विशेष बंधन है जो बहुत करीबी और जीवंत है। साथ ही अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने भारत और कतर के बीच संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।
विज्ञापन
अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। जहां मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनसे मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कतर के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंधों और मित्रता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि कतर और भारत के बीच एक विशेष बंधन है जो बहुत करीबी और जीवंत है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि दोनों देशों को जोड़ने वाली पारंपरिक नौकायन जहाजों को धो कहा जाता है, जो सदियों से दोनों देशों के बीच परंपाओं, वस्तुओं, विचारों और सांस्कृतिक मूल्यों का आदान-प्रदान करते आए हैं।

विज्ञापन


कतर में भारतीय समुदाय की सराहना
राष्ट्रपति मुर्मू ने कतर में भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय समुदाय ने कतर को अपना दूसरा घर बना लिया है और स्थानीय समाज में बखूबी घुलमिल गया है। उन्होंने कतर के लोगों के आतिथ्य और देखभाल के लिए आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और कतर के बीच हाल ही में हुए रणनीतिक साझेदारी समझौतों पर हस्ताक्षर, दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और एक पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी बनाने के लिए उनके समान प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने इसे दोनों देशों की प्रतिभाओं, संसाधनों और संस्कृतियों के तालमेल का प्रतीक भी बताया।
विज्ञापन


मुर्मू ने जताया विश्वास
राष्ट्रपति ने इस बात का विश्वास व्यक्त किया कि उनकी कतर की राजकीय यात्रा, भारत और कतर के दीर्घकालिक और बहुआयामी संबंधों में एक नया अध्याय खोलेगी, जो दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाएगा। उन्होंने दोनों देशों के बीच मित्रता और सहयोग के पुराने संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अपने देश की तत्परता को व्यक्त किया।

विज्ञापन

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी - फोटो : PTI

शेख तमीम बिन ने भी संबधों में मजबूती पर दिया जोर
साथ ही कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने भारत और कतर के बीच संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। उन्होंने भारतीय सरकार और लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को समर्थन देने और उन्हें और मजबूत बनाने की इच्छा रखते हैं।

अमीर ने पिछले वर्ष दोनों देशों के सहयोग में हुई उल्लेखनीय प्रगति की बात की, खासकर ऊर्जा क्षेत्र में। उन्होंने कहा कि व्यापार और आपसी निवेश के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। इसके साथ ही, कतर और भारत के बीच एक रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने का भी समझौता हुआ, जिससे दोनों देशों के बीच सहयोग को और भी मजबूत करने की दिशा में काम किया जा सकेगा।

शेख तमीम ने की भारत की प्रगति की सराहना
शेख तमीम ने भारत की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि कतर भारत की आर्थिक और सामाजिक सफलता को लेकर आशावान है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में कतर, भारत को विश्वसनीय और सुरक्षित ऊर्जा स्रोत प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा, जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा सहयोग एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। अमीर ने कतर में भारतीय समुदाय की भूमिका की भी सराहना की, जो कतर के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच एक मजबूत सामाजिक सेतु के रूप में देखा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें