फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों पर गठित सुप्रीम कोर्ट की समिति ने कृषि विशेषज्ञों व शिक्षाविदों से ली राय

Tue, 16 Feb 2021 05:56 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
supreme court - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों पर गठित सुप्रीम कोर्ट की समिति ने सोमवार को बताया कि उसने इन कानूनों पर कृषि विशेषज्ञों और प्रमुख शिक्षाविदों से परामर्श किया। गौरतलब है कि इन कानूनों के खिलाफ किसान नेता दो महीने से ज्यादा समय से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
समिति ने एक बयान में कहा कि विशेषज्ञों के साथ सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विस्तृत चर्चा हुई। कृषि व शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सात विशेषज्ञों ने विस्तृत विचार और सुझाव दिए। सुप्रीम कोर्ट ने 12 जनवरी को कृषि कानूनों को लागू करने पर दो माह तक रोक लगाते हुए समिति से इस दौरान संबंधित हितधारकों के साथ बातचीत कर रिपोर्ट देने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें