फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत अंग्रेजों के टॉर्चर से हुई

Sat, 07 Jan 2017 06:03 AM IST
एजेंसी/ कोलकाता
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस - फोटो : pti
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के रहस्यमय तरीके से गायब हो जाने की गुत्थी अभी तक नही सुलझ सकी है। हाल ही में आई एक नई किताब में दावा किया गया है कि नेताजी की मौत विमान हादसे में नही बल्कि सोवियत संघ की जेल में अंग्रेजों द्वारा पूछताछ के दौरान टॉर्चर किए जाने के कारण हुई थी। 
विज्ञापन


सेवानिवृत्त मेजर जनरल जी डी बख्शी ने अपनी किताब ‘बोस : द इंडियन समुराय- नेताजी एंड द आईएनए मिलिट्री एसेसमेंट’ में दावा किया है कि नेताजी की मौत प्लेन क्रैश में नही हुई थी यह सिद्धांत सिर्फ उनके सोवियत संघ से भागने की सुविधा के लिए फैलाया गया था। जापानी इंटेलिजेंस एजेंसियों ने यह अफवाह सिर्फ इसलिए फैलाई थी जिससे नेताजी वहां से सुरक्षित निकल सकें। 

उन्होंने दावा किया कि टोक्यो के सोवियत राजदूत जैकब मलिक की मदद से ही नेताजी साइबेरिया में आजाद हिंद फौज के दूतावास की स्थापना करने में सक्षम हो सके थे। उन्होंने अपनी किताब में दावा किया है कि इस बात के ‘अकाट्य सबूत’ मौजूद है कि नेताजी की मौत 18 अगस्त 1945 को ताइपेई में विमान दुर्घटना में नही हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें