पांच दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से पीएम मोदी ने मुलाकात की। मोदी ने अपने नेपाली समकक्ष के साथ व्यापक मुद्दों पर वार्ता की। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों की संपूर्ण समीक्षा और व्यापार व निवेश समेत विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंधों को और अधिक आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी विचार किया।
#Visuals from Delhi: Nepal PM Sher Bahadur Deuba met PM Narendra Modi. pic.twitter.com/aF486mZEZm
— ANI (@ANI) 23 August 2017
बता दें कि डोकलाम विवाद के बीच नेपाल के पीएम भारत पहुंचे हैं। डोकलाम विवाद के चलते शेर बहादुर के भारत दौरे पर चीन अपनी नजरे बनाए हुए हैं। देउबा को लेने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज खुद एयरपोर्ट पहुंची थी।
Nepal Prime Minister Sher Bahadur Deuba arrives in Delhi beginning his 5-day visit to India, received by EAM Sushma Swaraj. pic.twitter.com/pdZyqicMD2
— ANI (@ANI) August 23, 2017
गौरतलब है कि नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद शेर बहादुर देउबा चीन के बजाय पहली भारत का दौरा करने का फैसला किया। वह पहली बार भारत आधिकारिक दौरे पर आए हैं। उन्होंने जून में नेपाल के प्रधानमंत्री का पद संभाला था। बता दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ एक उच्च स्तर का व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नेपाल भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करना चाहता है।
पढ़ें: नेपाल की संसद में नहीं पारित हो सका संविधान संशोधन विधेयक
माना जाता है कि नेपाल के मौजूदा प्रधानमंत्री देउबा भारत की ओर किसी अन्य पड़ोसी देश में मुकाबले ज्यादा झुकाव रखते हैं। वह पूर्व नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के मुकाबले भारत के ज्यादा करीब हैं। गौरतलब है कि चीन के कुछ दिनों पहले डोकलाम मुद्दे को लेकर नेपाल के राजनयिक से मुलाकात की थी।
वहीं नेपाल के उप प्रधानमंत्री कृष्ण बहादुर ने डोलाम मुद्दे पर नेपाल की स्थिति साफ करते हुए बताया कि वह तटस्थ बना रहेगा। उन्होंने कहा कि नेपाल बॉर्डर विवाद में नहीं पड़ेगा। नेपाल, चीन और भारत के बीच शांति चाहता है। उन्होंने कहा कि चीन और भारत को बॉर्डर विवाद राजनयिक तरीके से सुलझाना चाहिए।