फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर नहीं है 'वर्क परमिट' तो भारतीय लोग नहीं कर पाएंगे नेपाल में काम

Wed, 06 Feb 2019 05:34 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

नेपाल में काम कर रहे भारतीय मजदूरों और कामगारों को लेकर नेपाल सरकार ने नए नियम लागू किए हैं। जो लोग नेपाल में काम कर रहे हैं उनके लिए परमिट लेना अनिवार्य हो गया है। नेपाल सरकार ने वहां पर उद्योगों, कंपनियों और अन्य संस्थानों में काम करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वर्क परमिट जरूरी कर दिया है। नेपाल के श्रम और व्यावसायिक सुरक्षा विभाग ने बुधवार को देशभर में अपने दफ्तरों को एक आदेश दिया है। 

विज्ञापन


इस आदेश के तहत देश के अलग-अलग सेक्टर्स में काम करने वाले सभी भारतीय कामगारों की वास्तविक संख्या बताने के लिए कहा गया है। विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कंपनी में काम कर रहे भारतीय कामगारों की जांच करके अपडेट कर दिया जाएगा। अगर उन कामगारों के पास वर्क परमिट नहीं है तो कंपनी को बता दिया जाएगा कि उनका परमिट ले लें। 

बता दें कि अभी तक नेपाल में विशेष संधि के तहत भारतीय नागरिकों को नेपाल में और नेपाली नागरिकों को भारत में काम करने के लिए किसी तरह के परमिट की जरूरत नहीं पड़ती थी। इससे पहले पिछले महीने नेपाल राष्ट्र बैंक ने भारतीय मुद्रा के 200, 500 और 2000 रुपए के नोटों पर रोक लगा दी थी। हालांकि, भारतीय सरकार ने नेपाल के इस कदम पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें