फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Row: महाराष्ट्र के लातूर में CBI की छापेमारी, रेणुका केमिस्ट्री क्लासेज के मुख्य कार्यालय की जांच की

Sun, 17 May 2026 11:15 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, लातूर।

सार

नीट-यूजी पेपर लीक मामले की जांच के तहत सीबीआई ने महाराष्ट्र के लातूर में रेणुका केमिस्ट्री क्लासेज के दफ्तर पर छापेमारी की। इस मामले में पहले भी पूछताछ और गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। यह परीक्षा देशभर और विदेशों में लाखों छात्रों के लिए आयोजित हुई थी, जिसमें गड़बड़ी की शिकायत के बाद सीबीआई जांच शुरू की गई। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
नीट पेपर लीक मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को नीट-यूजी पेपर लीक मामले की जांच तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने महाराष्ट्र के लातूर शहर में रेणुका केमिस्ट्री क्लासेज (आरसीसी) के मुख्य कार्यालय पर छापेमारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सीबीआई अधिकारियों ने दोपहर में शहर के शिवनगर इलाके में आरसीसी कार्यालय पर जांच शुरू की, जो देर शाम तक जारी रही। इससे पहले शुक्रवार को सीबीआई ने आरसीसी के संस्थापक शिवराज मोटेगांवकर से उनके घर पर करीब आठ घंटे तक पूछताछ की थी, जो उसी इलाके में स्थित है।

पिछले चार दिनों से लातूर में सीबीआई
सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी को शक है कि लातूर के कुछ डॉक्टरों ने कथित 'लीक' हुआ नीट परीक्षा पेपर खरीदा था। सीबीआई की एक टीम पिछले चार दिनों से लातूर में ही डेरा डाले हुए है और लगातार जांच कर रही है। केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और तीन मई को हुई परीक्षा के कथित पेपर लीक की जांच के लिए विशेष दल बनाए हैं। 
विज्ञापन


देश के 551 शहरों में आयोजित की गई थी परीक्षा
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को देश के 551 शहरों और 14 विदेशी केंद्रों पर आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 23 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।

ये भी पढ़ें: बार-बार पेपर लीक होने के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे? राहुल का PM से सवाल

सीबीआई को सौंपी गई थी जांच
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अनुसार, सात मई की शाम को परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी, जो परीक्षा के चार दिन बाद प्राप्त हुई। इसके बाद यह जानकारी अगले दिन सुबह केंद्रीय एजेंसियों को स्वतंत्र जांच के लिए भेज दी गई थी।
विज्ञापन


सीबीआई इस मामले में अब तक महाराष्ट्र से कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार को एजेंसी ने पुणे की बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा गुरुनाथ मंडारे को भी गिरफ्तार किया, जो एनटीए की पेपर सेटिंग कमेटी की सदस्य थीं। यह गिरफ्तारी दिल्ली स्थित मुख्यालय में पूछताछ के बाद की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें