कोरोना महामारी के दौरान नीट-जेईई परीक्षा को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस शुक्रवार को परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। राज्य और जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार के कार्यालयों के सामने युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी परीक्षा को टालने की अपील की जा रही है।
कांग्रेस प्रदर्शन लाइव अपडेट्स:-
16 सितंबर को तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन
NEET और JEE की परीक्षा समय पर होनी चाहिए -शिवराज
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान NEET और JEE की परीक्षा समय पर होनी चाहिए ताकि बच्चों का साल बर्बाद न हो।
राहुल गांधी ने की अपील
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपील की है कि 'लाखों परेशान छात्रों के साथ अपनी आवाज जोड़िए। #SpeakUpForStudentSafety आज 10 बजे से। आइए, सरकार से छात्रों की बात सुनने की मांग करें।'
शाम 4.30 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेस
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस समेत सात विपक्षी राज्यों के नेता आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम 4:30 बजे होगी। जिसमें कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और बाकी सात राज्यों के नेता शामिल होंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे
कांग्रेस के युवा संगठन सड़क पर उतर आए हैं और एनएसयूआई 11:00 बजे से भूख हड़ताल पर बैठने जा रही है। वहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों में युवा कांग्रेस भी धरना प्रदर्शन कर रही है।