फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने हांगकांग सरकार से की अपील- नीरव मोदी को गिरफ्तार करो

Fri, 06 Apr 2018 09:20 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
नीरव मोदी
विज्ञापन

13000 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी और हीरा कारोबारी नीरव मोदी के हांगकांग में होने की संभावना है। इसकी पुष्टि विदेश मंत्रालय के हालही में किये एक अनुरोध से हो रही है। मंत्रालय ने हांगकांग सरकार से नीरव मोदी की गिरफ्तारी का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


राज्यसभा में एक लिखित जवाब में विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने बताया कि सरकार ने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगकांग स्पेशल एडमिनिस्ट्रेशन रीजन की सरकार से 23 मार्च को नीरव मोदी को पकड़ने का अनुरोध किया। एक सवाल में पूछा गया था कि क्या मंत्रालय को पता है कि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी कहां हैं।  

भगोड़े कारोबारियों के मामलों का अध्ययन करेगी कमेटी 
नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे रईसों द्वारा बैंकों से भारी कर्ज लेकर बिना चुकाए देश छोड़कर भागने व विदेश में बसने के हालिया मामलों से चिंतित केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक समिति का गठन किया है। 
विज्ञापन


यह समिति इन मामलों का अध्ययन करेगी और इन लोगों से बकाया वसूलने को लेकर एक कार्य योजना तैयार करने के साथ ही यह सुनिश्चित करेगी कि कर अधिकारियों को ठगा नहीं जा सके।
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव रैंक के अधिकारी की अगुवाई में एक पांच सदस्यीय कार्य समूह का गठन किया गया है, जिसे इन उच्च निवल मूल्य वाले व्यक्तियों (एचएनडब्ल्यूआई) के ‘कराधान पहलुओं’ पर गौर करने का काम दिया गया है।
 
सीबीडीटी के आदेश के मुताबिक, कार्य समिति देश छोड़कर भागने वाले उच्च निवल मूल्य वाले व्यक्तियों के कराधान से संबंधित विभिन्न पहलुओं को लेकर भारत का पक्ष तैयार करेगी। समिति का गठन सीबीडीटी के चेयरमैन सुशील चंद्रा के निर्देश पर किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें