फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरव मोदी की कंपनी ने पीएनबी की हांग कांग, दुबई शाखाओं से भी लिए लोन

Thu, 28 Jun 2018 06:40 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
नीरव मोदी
विज्ञापन
नीरव मोदी ग्रुप की कंपनियों ने पीएनबी की केवल भारतीय शाखा से ही नहीं बल्कि हांग कांग और दुबई स्थित शाखाओं से भी लोन लिया था। जांच एजेंसियों को बैंक द्वारा दी गई आंतरिक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। बता दें कि मोदी पीएनबी की मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस शाखा से करीब 14 हजार करोड़ रुपये के घोटाले आरोपी है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, नीरव मोदी ग्रुप की कंपनी फायरस्टार डायमंड लिमिटेड हांग कांग और फायरस्टार डायमंड एफजेडई दुबई ने पंजाब नेशनल बैंक की हांग कांग और दुबई शाखाओं से भी लोन लिया। 

पीएनबी को करीब 14 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाने की जांच के दौरान इन दो मामलों का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, जांच में सामना आया है कि इन दो कंपनियों से नीरव मोदी ग्रुप के उन खातों में कोई लेन-देन नहीं हुआ है जिनमें धोखाधड़ी के मामले सामने आए थे। इसलिए इन दोनों को खातों को धोखाधड़ी से संबंधित नहीं माना जा रहा है। ग्रुप की एक और कंपनी अमेरिका स्थित फायस्टार डायमंड इंक ने न्यूयॉर्क साउथर्न बैंकरप्सी कोर्ट में फरवरी के आखिरी सप्ताह में दिवालिया के आवेदन कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें