फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: ‘आपातकाल किन कारणों से लगा, यह याद रखने की जरूरत’; आरएसएस नेता बोले- जनता हमेशा सतर्क रहे

Sun, 30 Jun 2024 01:47 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील आंबेकर ने आपातकाल को याद करते हुए लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि हमको यह पता होना बहुत जरूरी है कि आपातकाल किन लोगों और कारणों से लगा था। 
विज्ञापन
सुनील आंबेकर, RSS पदाधिकारी - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरएसएस के पदाधिकारी ने  कांग्रेस का नाम लिए बगैर आपातकाल को लेकर जमकर हमला बोला है। आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील अंबेकर ने कहा कि हमको समझना होगा कि किन लोगों और किन कारणों से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई थी कि आपातकाल लगाया गया था। जिसके कारण लोकतंत्र और लोगों के अधिकार खतरे में पड़ गए थे। 

विज्ञापन


आंबेकर ने आगे कहा कि भारत के स्वतंत्र गणराज्य बनने के 25 साल बाद ही आपातकाल लगा दिया गया। लोकतांत्रिक अधिकारों को खत्म करने वाला यह आपातकाल का खतरा विदेश से नहीं बल्कि हमारी अपनी राजनीतिक व्यवस्था से आया था।  

'आपातकाल के दौरान लोगों का कई तरह से उत्पीड़न हुआ'
आंबेकर ने बताया कि आपातकाल के दौरान मैं बहुत छोटा था। मैं कई वर्षों तक विद्यार्थी परिषद से जुड़ा रहा। देश के छात्रों और संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों और समाज के लोगों, सभी ने एक साथ आकर आपातकाल का विरोध किया। आपातकाल की अवधि के दौरान लोगों को विभिन्न प्रकार के उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और संविधान ने लोगों को स्वतंत्रता और समानता के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान किया है। इस संविधान को अपनाए हुए हमको 75 साल हो गए हैं। इसलिए इस मौके पर जरूरी है कि हम उस संविधान को भी याद रखें।

  समाज को यह पता होना चाहिए कि हमें यह समझने की जरूरत है कि हमको सतर्क रहना है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक जागरूक समाज ही अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा कर सकता है। इसलिए इस पर हमको लगातार ध्यान देने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें