फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त नेतृत्व समय की जरुरत है : चंद्रबाबू नायडू

Thu, 24 Jan 2019 03:58 PM IST
अजय सिंह भाषा,कोलकाता
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू - फोटो : ANI
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस बात पर जोर दिया कि विपक्षी दलों के ‘महागठबंधन’ के लिए ‘संयुक्त नेतृत्व’ समय की जरुरत है और प्रधानमंत्री पद के लिए नेता के नाम की घोषणा चुनावों के बाद होगी।

विज्ञापन

 
तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष नायडू ने कहा कि चाहे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हों या राकांपा प्रमुख शरद पवार हो, कोई भी अकेले काम नहीं कर रहा है और सब एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। वह 19 जनवरी को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की विपक्षी महारैली में ना आने को लेकर तेलंगाना के अपने समकक्ष के. चंद्रशेखर राव पर बरसे और कार्यक्रम से उनकी गैर मौजूदगी को ‘‘नाटक’’ बताया।
 
नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखा हमला बोला और उन्हें ‘‘प्रचार चाहने वाला प्रधानमंत्री बताया जो हमेशा नारे लगाता है और कभी काम नहीं करता।’’ मतपत्र प्रणाली को फिर से लाने की वकालत करते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि हैकरों ने ‘‘साबित’’ किया है कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से छेड़छाड़ की जा सकती है। नायडू ने कहा कि ईवीएम लोकतंत्र के लिए ‘‘बड़ा खतरा’’ बन रही हैं और उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से ‘‘हैकरों’’ के दावों को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें