फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: हिंसाग्रस्त मणिपुर के दो जिलों का बुधवार को दौरा करेंगे नेडा के संयोजक हिमंत बिस्वा सरमा

Tue, 13 Jun 2023 07:11 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

जानकारी के मुताबिक नेडा संयोजक हिमंत बिस्वा सरमा के बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर मणिपुर जाने की संभावना है। यह एक दिवसीय दौरा होगा, जिस दौरान वे हिंसाग्रस्त मणिपुर के चुराचांदपुर और कांगपोकपी जिले का दौरा करेंगे...
विज्ञापन
Manipur- Himanta Biswa Sarma with N Biren Singh - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री और नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (नेडा) के संयोजक हिमंत बिस्वा सरमा बुधवार को मणिपुर के चुराचांदपुर और कांगपोकपी जिलों का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे कुकी समुदाय के नेताओं मिलेंगे और राहत कैंपों भी दौरा कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक नेडा संयोजक हिमंत बिस्वा सरमा के बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर मणिपुर जाने की संभावना है। यह एक दिवसीय दौरा होगा, जिस दौरान वे हिंसाग्रस्त मणिपुर के चुराचांदपुर और कांगपोकपी जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान उनका कुकी समुदाय के नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है।

हिमंत का यह पिछले एक सप्ताह में हिंसाग्रस्त मणिपुर का दूसरा दौरा होगा। दस जून को मणिपुर की अपनी यात्रा के दौरान सरमा ने मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह, राज्य के कैबिनेट मंत्रियों और संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी। उसके अलगे ही दिन सरमा ने संचालन के निलंबन (एसओओ) के तहत कुकी संगठनों के नेताओं से मुलाकात की थी।

सूत्रों के अनुसार, बैठक फलदायी रही, जिसमें कुकी नेताओं ने एनईडीए संयोजक के हस्तक्षेप के बाद मणिपुर में शांति बहाली की उम्मीद जताई। माना जा रहा है कि यह दौरा भी शांति की पहल के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें