फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में ऑयल इंडिया लिमिटेड के गैस कुएं में लगी भीषण आग, NDRF की टीम घटनास्थल पर मौजूद

Tue, 09 Jun 2020 05:04 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिनसुकिया
विज्ञापन
ऑयल इंडिया लिमिटेड के गैस कुएं में भीषण आग लगी - फोटो : ANI
विज्ञापन

असम के तिनसुकिया जिले के बागजान में ऑयल इंडिया लिमिटेड के गैस कुएं में भीषण आग लग गई है। खबर के मुताबिक यहां दो हफ्ते से कुंए से लगातार गैस का रिसाव को रहा था जिसके बाद मंगलवार को इसमें भीषण आग लग गई। आग की वजह से कुएं से लगातार काला धुंआ उठ रहा है। आग पर काबू पाने और किसी भी तरह के नुकसान को रोकने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, 'ऑइल इंडिया लिमिटेड के तेल कुएं में विस्फोट इतना भारी है कि इसे दो किलोमीटर से अधिक की दूरी से देखा जा सकता है।

विज्ञापन




कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि अब तक किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंच गया है और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

वहीं असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से घटना को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, 'हमने  स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पहले ही आग और आपातकालीन सेवाओं, सेना और पुलिस अधिकारियों को तैनात करने का निर्देश दिया है। साथ ही जिला प्रशासन को भी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है और स्थानीय लोगों से नहीं घबराने की अपील की गई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन की टीम ने भी पास के ग्रामीण और स्थानीय लोगों को घटनास्थल से दूर पहुंचा दिया है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें