फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaland: भाजपा-एनडीपीपी ने अटकलों को किया खारिज, कहा- विलय का एजेंडा नहीं, लोगों को भ्रमित कर रही कांग्रेस

Sat, 20 Aug 2022 04:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा

सार

कैबिनेट मंत्री क्रोनू ने कहा, "भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और इसके अपने सिद्धांत हैं जबकि एनडीपीपी अपने सिद्धांतों के साथ एक क्षेत्रीय इकाई है। न तो कोई एजेंडा है और न ही हमने भाजपा के साथ विलय पर कोई चर्चा की है।" 
विज्ञापन
1 of 6
कोहिमा में प्रेस को संबोधित करते महोनलुमो किकॉन और नीबा क्रोनू - फोटो : सोशल मीडिया
नगालैंड में सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगी नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस की उन अटकलों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद दोनों पार्टियों का विलय हो जाएगा। 

एनडीपीपी के नेता नीबा क्रोनू और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता महोनलुमो किकॉन ने शुक्रवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नगालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एनपीसीसी) के अध्यक्ष के. थेरी और एआईसीसी नगालैंड के प्रभारी अजय कुमार द्वारा लगाई गई अटकलें 'कल्पना की उपज' हैं।
विज्ञापन

विलय पर न कोई चर्चा हुई, न कोई एजेंडा है : क्रोनू

2 of 6
एनडीपीपी नेता नीबा क्रोनू - फोटो : सोशल मीडिया
कैबिनेट मंत्री क्रोनू ने कहा, "भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और इसके अपने सिद्धांत हैं जबकि एनडीपीपी अपने सिद्धांतों के साथ एक क्षेत्रीय इकाई है। न तो कोई एजेंडा है और न ही हमने भाजपा के साथ विलय पर कोई चर्चा की है।"
विज्ञापन

पिछले महीने की थी दोनों पार्टियों ने सीटों की घोषणा

3 of 6
बीजेपी-एनडीपीपी ने की थी सीटों की घोषणा - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले महीने दोनों पार्टियों ने घोषणा की थी कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीपीप 40 सीटों और बीजेपी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों दलों ने 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन किया था। तब से बीजेपी और एनडीपीपी दोनों ने अपनी-अपनी पहचान बना रखी है। सीट-बंटवारे की हालिया घोषणा गठबंधन की पुनरावृत्ति है। 

केवल लोगों को भ्रमित कर रही कांग्रेस : किकॉन

4 of 6
भाजपा प्रवक्ता किकॉन - फोटो : सोशल मीडिया
सरकार में सलाहकार किकॉन ने कहा, "हमारे संबंध कई गुना बढ़े हैं और मजबूत होते रहेंगे। कांग्रेस केवल लोगों को भ्रमित करने के लिए ऐसे दावे कर रही है। विलय का कोई एजेंडा नहीं है।"
विज्ञापन

'नगा राजनीतिक मुद्दों का समाधान करने में देरी कर रही राज्य सरकार'

5 of 6
एनडीपीपी नेता नीबा क्रोनू - फोटो : सोशल मीडिया
क्रोनू ने भी इन आरोपों को खारिज किया कि राज्य सरकार नगा राजनीतिक मुद्दे के समाधान में देरी कर रही है और कहा कि वह हितधारकों को बातचीत की मेज पर लाने की पूरी कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेलंगाना: भाकपा ने टीआरएस का समर्थन किया

6 of 6
भाकपा नेता चडा वेंकट रेड्डी - फोटो : एएनआई
इस बीच दक्षिण भारत में भी विपक्ष ने भाजपा को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। भाकपा नेता चडा वेंकट रेड्डी ने कहा कि हमने मुनुगोड़े उपचुनाव में टीआरएस को समर्थन देने का फैसला किया है। बीजेपी यहां सत्ता में आने की कोशिश कर रही है और केंद्रीय सत्ता के लिए पैसे का इस्तेमाल कर रही है। यह एक धार्मिक पार्टी है और इसे हराने के लिए हमने टीआरएस का समर्थन करने का फैसला किया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें