फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में NDA ने दिखाई ताकत: मंच पर 30+ नेता, पीएम ने शुभेंदु की पीठ थपथपाई, योगी ने भगवा अंगवस्त्र पहनाया

Sat, 09 May 2026 11:56 AM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पश्चिम बंगाल के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एनडीए ने शनिवार को विशाल शक्ति प्रदर्शन किया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के चयनित सीएम शुभेंदु अधिकारी की पीठ थपथपाई और बंगाल में सबसे पुराने भाजपा कार्यकर्ता 98 वर्षीय माखनलाल सरकार के पैर छुए। मंच पर जुटे 30 से अधिक दिग्गज नेताओं की पूरी खबर यहां पढ़ें।
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण स्थल ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभेंदु अधिकारी के साथ मंच के नजदीक तक रोड शो किया। शुभेंदु खुद भगवा रंग के कुर्ते में थे। प्रधानमंत्री जैसे ही मंच पर पहुंचे, एनडीए और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की कतार नजर आई। कई राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए के वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद थे। यहां प्रधानमंत्री ने बंगाल भाजपा के सबसे पुराने कार्यकर्ता 98 वर्षीय माखनलाल सरकार को गले लगाकर उनके पैर छुए।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण होने के बाद शुभेंदु सभी नेताओं का अभिवादन करते हुए प्रधानमंत्री के पास तक आए। उन्होंने झुककर प्रधानमंत्री को प्रणाम किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी पीठ थपथपाई और कान में कुछ कहा। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शुभेंदु अधिकारी की छह बार पीठ थपथपाई। जब शुभेंदु योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचे तो योगी ने उन्हें भगवा अंगवस्त्र पहुंचाया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सीएम शुभेंदु अधिकारी के अलावा पांच अन्य मंत्रियों ने शपथ लिए।

मंच पर ये नेता रहे मौजूद

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
  • बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
  • असम से हिमंत बिस्व सरमा
  • आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
  • नगालैंड के सीएम नेफ्यू रियो
  • महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे
  • राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा
  • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जीतनराम मांझी
  • त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा
  • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
  • राकांपा प्रमुख सुनेत्रा पवार
  • राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल
  • रालोद नेता जयंत चौधरी
  • टीडीपी नेता और केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू
  • आजसू के नेता सुदेश महतो
  • बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे
  • केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह 'ललन'
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
  • बंगाल भाजपा की नेता अग्निमित्रा पॉल
  • अभिनेता और बंगाल भाजपा के नेता मिथुन चक्रवर्ती
  • बंगाल भाजपा के सबसे पुराने कार्यकर्ता माखनलाल सरकार (प्रधानमंत्री उनके पास आकर रुके और उन्हें गले लगाकर पैर छुए।)
  • आरपीआई नेता रामदास अठावले
  • अपना दल नेता अनुप्रिया पटेल
  • एसएस अहलुवालिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें