फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Passing Out Parade: भारत समेत 20 देशों के 329 कैडेट्स पुणे से हुए पासआउट; नौसेना प्रमुख ने दीं शुभकामनाएं

Sun, 30 Nov 2025 12:08 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे।
विज्ञापन
नौसेना प्रमुख का संबोधन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में 149वें कोर्स की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। खड़कवासला कैंपस में आयोजित इस समारोह में कैडेट्स ने कोर्स पूरा होने का जश्न मनाया।

विज्ञापन

कैडेट्स शांति, सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए तैयार
पासिंग आउट परेड में नौसेना अध्यक्ष एडमिरल डीके त्रिपाठी ने कहा, 'मैं सैन्य नेताओं की अगली पीढ़ी देख रहा हूं।' उन्होंने पासआउट होने वाले कैडेट्स के भविष्य को लेकर कहा कि अनुशासित, दृढ़निश्चयी कैडेट्स भारत और हमारे सहयोगी देशों की शांति, सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए तैयार हैं।

'शांति का मार्ग शक्ति से भी होकर जाता है'
नौसेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात का उल्लेख करते हुए कहा, पीएम ने स्पष्ट किया है कि शांति का मार्ग शक्ति से भी होकर जाता है। युवा कैडेट्स से मुखातिब नौसेना अध्यक्ष ने कहा, 'आप उस शक्ति का प्रतीक हैं जो शांति की रक्षा करती है... आपका बेलगाम जोश, तीव्र इच्छाशक्ति और प्रभावशाली मार्चपास्ट उन मानकों का प्रमाण हैं जिनका आज भी अनुकरण होता है।
विज्ञापन


पासिंग आउट कोर्स में शामिल 329 कैडेट्स में 20 मित्र देशों के
अकादमी के गौरवशाली अतीत का जिक्र करते हुए नौसेना प्रमुख ने कहा, 75 वर्षों से अधिक समय से यह अकादमी कैडेट्स को प्रशिक्षित कर रही है। उन्होंने कैडेट्स से कहा, 'आज की पासिंग आउट परेड कैडेट्स के कठोर प्रशिक्षण, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की परिणति है... पासिंग आउट कोर्स में शामिल 329 कैडेट्स में 20 मित्र देशों के हैं।

'सेवा परमो धर्म:', अर्थात स्वयं से पहले सेवा, की भावना
कैडेट्स को कोर्स पूरा होने की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'सेवा केवल एक ही मानक का सम्मान करती है, वह है योग्यता... इस अकादमी से बाहर निकलते समय, आप अपने राष्ट्र की अपेक्षाओं का भार और अपने से भी बड़े उद्देश्य की सेवा करने का सौभाग्य लेकर चलते हैं। 'सेवा परमो धर्म:', अर्थात स्वयं से पहले सेवा, की भावना आपका और आपके प्रत्येक कार्य का मार्गदर्शन करे।'
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें