विदेशों में जमा कालाधन वापस लाने को लेकर लगातार सवालों में घिरी केंद्र की राजग सरकार ने इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। मंगलवार को राज्यसभा में इस संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने बताया कि पिछले दो सालों में सरकार ने 43,829 करोड़ के कालाधन का पता लगाया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार राज्यसभा में गंगवार ने एक सवाल का लिखित जवाब देते हुए बताया कि सरकार की वन टाइम कंपलाइंस विंडो के तहत यह रकम वापस लाने में मदद मिली है।
पिछले दो सालों में प्रवर्तन उपायों के तहत 990 समूहों और 9457 केसों की समीक्षा के बाद सरकार ने 43,829 करोड़ की छुपी हुई रकम को खोजने में सफलता हासिल की।