कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को यूपीए का राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित करने के चलते राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि इस कड़ी में यूपीए और एनडीए दोनों ने ही दलित चेहरे को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित करके सियासत में बड़ी हलचल पैदा कर दी है।
ऐसे में यूपी के सीएम योगी ने कांग्रेस के दलित चेहरा उतारने पर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कांग्रेस ने राष्ट्रपति पद के लिए मीरा को आगे करके दलितों का अपमान किया है और साथ ही ये भी कहा है कि कांग्रेस के एजेंडे में दलित का कोई स्थान नहीं है।
बता दें वहीं, विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार चुनी गई मीरा कुमार का कहना है कि वह बेहद खुश है कि उन्हें 17 पार्टियों के दल ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर लिए चुना है।
ऐसे में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी नामांकन प्रक्रिया के दौरान मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जब लालू के समर्थन से कांग्रेस सरकार चल रही थी तब दलित की बेटी याद नहीं आयी और अब हारी हुई बाज़ी बिहार की बेटी को थमा दी और साथ ही कहा कि ऐतिहासिक भूल तो उस दिन हो गयी जब जंगलराज वालों से हाथ मिला लिया। कोविंद का समर्थन उस भूल को सुधारने का पहला मौका है।
वहीं, टीडीपी के एन चंद्रबाबू नायडू ने एनडीए उम्मीदवार को समर्थन करते हुए कहा कि वे बहुत खुश है कि राष्ट्रपति पद के लिए रामनाथ कोविंद को चुना गया है।
जेडीयू नेता के सी त्यागी ने एनडीए उम्मीदवार के सपोर्टे में कहा कि राजनेतिक निर्णय चंद पलों में नहीं बदलते हैं।
रेल मंत्री सुरेश प्रभु भी राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार के नामांकन प्रक्रिया के दौरान मौजूद थे और उन्होंने भी एनडीए उम्मीदवार के लिए खुशी व्यक्त की है।
वहीं, विपक्ष से कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि मीरा कुमार राष्ट्रपति पद के लिए पूर्ण रूप से योग्य हैं।
इससे पहले बिहार के सीएम और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का समर्थन करने का ऐलान किया था, जिसको लेकर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव असमंजस में चल रहे हैं।
लालू नीतीश कुमार के एनडीए के पक्ष में समर्थन करने के निर्णय को पचा नहीं पा रहे हैं। मामले में गुरुवार को लालू ने कहा कि पता नहीं नीतीश जी ने ऐसा निर्णय क्यों ले लिया, हम उनसे अपील करेंगे, उनको बताएंगे और समझाएंगे कि आपने गलत निर्णय ले लिया।
उन्होंने आगे कहा कि मैं नीतीश जी से उनके निर्णय के बारे में फिर सोचने के लिए कहेंगे। उन्होंने कहा राष्ट्रपति चुनाव में मीरा कुमार जीतेंगी।