फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडीपी ने की बजट की आलोचना, कहा- जेटली का बजट असफल

Fri, 02 Feb 2018 05:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू
विज्ञापन
एनडीए की सहयोगी पार्टी और बीजेपी के साथ केंद्र की सत्ता में शामिल तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने बजट की आलोचना की है। टीडीपी ने शुक्रवार को एक दिन पहले पेश किए गए आम बजट 2018 को असफल बजट करार दिया। इससे पहले शिवसेना भी बजट पर नाराजगी जता चुकी है।
विज्ञापन


टीडीपी के संगठन सचिव जीएसआरके प्रसाद ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'वित्त मंत्री ने एक असफल बजट पेश किया। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्य की जरूरतों के बारे में पहले ही बताया दिया था।' 

टीडीपी नेता ने आगे कहा कि जो वादे पहले किए गए थे अभी वही पूरे नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा, 'राज्य के बटवारे के बाद किए गए वादे और पुनर्गठन निधि अब तक आवंटित नहीं की गई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक बजट से निराश टीडीपी ने एनडीए गठबंधन से अलग होने के संकेत दिए हैं।

हालांकि एएनआई के मुताबिक टीडीपी नेता ने कहा है कि हालांकि वे बजट से नाखुश हैं लेकिन बीजेपी के साथ गठबंधन जारी रखेंगे।

जीएसआरके प्रसाद ने कहा, 'जो भी नतीजे हों, हम केंद्र और प्रदेश दोनों जगह बीजेपी के साथ गठबंधन जारी रख रहे हैं।' 

बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने शुक्रवार को 2018-19 के लिए आम बजट पेश किया, जो इस सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें