फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'370 रुपये बिरयानी' विवाद: राष्ट्रीय महिला आयोग ने प्रणीत-हिमांशु की माफी ठुकराई, अगली सुनवाई की तारीख तय

Tue, 23 Jun 2026 02:33 AM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े मामले में स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे, मधुर विरली और दर्शक हिमांशु जांगड़ा की सुनवाई की। सूत्रों के अनुसार, तीनों द्वारा पेश की गई माफी को आयोग ने स्वीकार नहीं किया और मामले की अगली सुनवाई तय कर दी है। आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली या गंभीर अपराधों को सामान्य बनाने वाली सामग्री स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
370 बिरयानी टिप्पणी विवाद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सोमवार को महिलाओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सामग्री के मामले में स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे, मधुर विरली और '370 रुपये बिरयानी' टिप्पणी करने वाले दर्शक हिमांशु जांगड़ा की सुनवाई की। सूत्रों के अनुसार, आयोग ने तीनों की माफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि आयोग ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख भी तय कर दी है।
विज्ञापन


एक सूत्र ने कहा, "सुनवाई के दौरान तीनों ने माफी मांगी, लेकिन आयोग ने उनकी माफी स्वीकार नहीं की।" सुनवाई के दौरान आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने इस तरह की अपमानजनक सामग्री को कॉमेडी के नाम पर बढ़ावा दिए जाने और सामान्य बनाए जाने पर गहरी पीड़ा और चिंता व्यक्त की।

महिलाएं नहीं है मनोरंजन का विषय :राष्ट्रीय महिला आयोग
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आयोग रचनात्मक स्वतंत्रता का समर्थन करता है, लेकिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ महिलाओं की शारीरिक स्वायत्तता के उल्लंघन को सामान्य बनाना या बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराधों को मनोरंजन का विषय बनाना नहीं है।  एनसीडब्ल्यू ने महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली कथित टिप्पणियों के संबंध में प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया था।
विज्ञापन


आयोग ने एक अलग मामले में स्टैंड-अप प्रस्तुति के दौरान महिलाओं के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर मधुर विरली को भी समन जारी किया था। विवाद की शुरुआत प्रणीत मोरे के एक क्राउड-वर्क शो के दौरान हुई थी। उस दौरान हिमांशु जांगड़ा ने बताया था कि वह एक महिला को डेट पर ले गया था और उस पर 370 रुपये की चिकन बिरयानी का खर्च किया था।

विवाद बढ़ने पर माफी मांग कर बंद किए थे इंस्टाग्राम अकाउंट
उसने कहा था कि जब महिला ने उसे घर छोड़ने के लिए कहा, तो बदले में उसे अंतरंगता की उम्मीद थी। इस पर प्रणीत मोरे हंस पड़े थे। दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद इस टिप्पणी को महिलाओं के प्रति अपमानजनक और बिना सहमति वाले व्यवहार को बढ़ावा देने वाला बताते हुए सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।

हालांकि, बाद में प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा दोनों ने माफी मांगी थी और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट भी निष्क्रिय कर दिए थे। वहीं, गुरुग्राम की एक कंपनी ने भी हिमांशु जांगड़ा को उसकी टिप्पणी के कारण नौकरी से निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें