फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Scuffle: महिला सांसद की शिकायत पर NCW ने लिया संज्ञान, राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई का किया आग्रह

Fri, 20 Dec 2024 10:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Parliament Scuffle: नगालैंड से भाजपा की महिला सांसद फान्गनॉन कोन्याक के आरोपों का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला अधिकार आयोग ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से आग्रह किया है कि वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने संसद धक्का-मुक्की मामले में महिला सांसद फान्गनॉन कोन्याक की तरफ से लगाए आरोपों पर संज्ञान लिया है। आयोग ने मामले में लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। नगालैंड से भाजपा की राज्यसभा सदस्य फान्गनॉन कोन्याक ने एक दिन पहले आरोप लगाया था कि संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। एनसीडब्ल्यू ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और महिला सांसदों की गरिमा को बनाए रखा जाए।
विज्ञापन


नगालैंड की भाजपा सांसद फान्गनॉन कोन्याक ने क्या लगाए थे आरोप
बाबासाहेब आंबेडकर के अपमान से जुड़े मुद्दे पर हुई धक्का-मुक्की को लेकर नगालैंड की भाजपा सदस्य फान्गनॉन कोन्याक् ने आरोप लगाया कि वह जब संसद के मकर द्वार के पास अन्य सांसदों के साथ प्रदर्शन कर रही थीं तो लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उनके काफी समीप आ गए और उन पर चिल्लाने लगे।

उन्होंने सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर कहा कि राहुल ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने मेरे मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के नेता करीब आए और मुझे यह पसंद नहीं आया और उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। आज जो कुछ भी हुआ, वह बहुत दुखद है, ऐसा नहीं होना चाहिए। मैंने सभापति से भी शिकायत की है।
विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल, बाबासाहेब आंबेडकर के अपमान से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष और सत्तापक्ष के सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कथित तौर पर हुई धक्का-मुक्की में भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत चोटिल हो गए। दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि ओडिशा के प्रताप सारंगी (69) और उत्तर प्रदेश के मुकेश राजपूत को सिर में चोट लगने के कारण संसद से अस्पताल लाया गया। सारंगी का बहुत खून बह रहा था। उनके माथे पर गहरा घाव था। टांके लगाने पड़े। जब उन्हें लाया गया तो उनका रक्तचाप काफी बढ़ा हुआ था।

दोनों सांसद आईसीयू में
डॉ. शुक्ला ने बताया कि राजपूत के सिर में भी चोट लगी, जिसके तुरंत बाद वह बेहोश हो गए। हालांकि, जब सांसद को अस्पताल लाया गया तो वह होश में थे। उनका रक्तचाप स्तर भी बढ़ गया था आरएमएल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि दोनों सांसदों को दवाएं दी गई हैं, जबकि सिर के सीटी स्कैन और हृदय परीक्षण जैसी जांच जारी हैं। वे दोनों आईसीयू में हैं।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें