फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCSC: सीवर सफाई के दौरान एक शख्स की मौत का मामला गरमाया, अनुसूचित जाति आयोग ने तमिलनाडु सरकार से मांगी रिपोर्ट

Thu, 29 Jun 2023 06:03 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में सीवर की सफाई के दौरान एक व्यक्ति की मौत का मामला गरमा गया है। व्यक्ति की मौत का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर मामले में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। 
 
विज्ञापन
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में सीवर की सफाई के दौरान एक व्यक्ति की मौत का मामला गरमा गया है। व्यक्ति की मौत का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर मामले में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने राज्य मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, कुड्डालोर के डिप्टी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच करने और पोस्ट या ईमेल के माध्यम से तुरंत कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

एनसीएससी के अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा कि राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से जुड़े दस्तावेजों को उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही रिपोर्ट में एफआईआर की एक प्रति, मृतक की मेडिकल रिपोर्ट और उसके परिवार को प्रदान की गई राहत राशि की जानकारी देने की बात कही है।
विज्ञापन


भाजपा का आरोप- सीपीएम का पार्षद घटना के लिए जिम्मेदार
बयान के अनुसार, एनसीएससी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई से जानकारी मिली कि 24 मई को तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के पेन्नादम शहर में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दुखद मौत हो गई। तमिलनाडु भजापा अध्यक्ष अन्नामलाई ने आरोप लगाया है कि इस घटना के लिए सीपीआई (एम) का एक पार्षद जिम्मेदार है।

भाजपा का आरोप- पार्षद के बजाय भाजपा नेता को गिरफ्तार किया
एनसीएससी को लिखित शिकायत में अन्नामलाई ने कहा कि मृतक की पत्नी से प्राप्त शिकायत के आधार पर, पेन्नादम पुलिस स्टेशन ने पार्षद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की लेकिन अपराध के अपराधियों पर कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सात जून को जब तमिलनाडु भाजपा के राज्य सचिव थिरु एसजी सूर्या ने कम्युनिस्ट पार्टी के दोहरे चरित्र को उजागर किया और पार्षद के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की, तो पुलिस ने पार्षद के बजाय भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें