फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCSC: दिल्ली पुलिस पर झूठे केस में फंसाने का आरोप, राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग ने जारी किया नोटिस

Thu, 21 Aug 2025 10:51 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन
राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग ने दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारियों के द्वारा एक अनुसूचित जाति के परिवार को पीड़ित किए जाने के आरोप पर नोटिस जारी किया है। आयोग ने कहा है कि इस मामले में 15 दिनों के अंदर उसके सामने एक्शन टेकेन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। रिपोर्ट न आने पर अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से पेशी का आदेश दिया जा सकता है।    
विज्ञापन


पुलिस पर थाने में बुलाकर अभद्रता का आरोप
रंजीत नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके नियोक्ता की तरफ से गलत आरोप लगाने के बाद रंजीत नगर थाने की पुलिस ने उन पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने उन्हें लगातार तीन दिनों तक थाने में बुलाकर उनके साथ अभद्रता की। परिवार का आरोप है कि उन्हें जातिगत शब्दों के द्वारा अपमानित किया गया। आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए थाने के आरोपी अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 

यह भी पढ़ें - Stray Dogs Row: आवारा कुत्तों को मिलेगी राहत या भेजे जाएंगे शेल्टर होम? सुप्रीम कोर्ट कल सुनाएगा अहम फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदार अधिकारियों पर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग
सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ वकील अजय कुमार पांडेय ने अमर उजाला से कहा कि शिकायतकर्ता विकास, उसकी बहन नेहा और अन्य परिवार जनों को रंजीत नगर थाने के पुलिसकर्मियों ने प्रताड़ित किया है। उनके अनुसार परिवार के लोगों को अवैध हिरासत में रखकर पूरे-पूरे दिन प्रताड़ित किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह व्यवहार मानवीय गरिमा के विरुद्ध है। उन्होंने इसमें जिम्मेदार अधिकारियों पर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आयोग ने स्थानीय डीसीपी और जिला मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी कर 15 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें