फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले पांच साल में पांच लाख से ज्यादा अपहरण के मामले दर्ज, इनमें से डेढ़ लाख शादी बनी वजह

Mon, 19 Oct 2020 09:31 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश में अपहरण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले पांच साल से पांच लाख से ज्यादा लोगों को अपहरण किया जा चुका है और यह आंकड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ज्यादातर मामलों में ऐसा देखा गया है कि अपहरण करने की वजह या तो रंजिश होता है या फिर फिरौती।

विज्ञापन



लेकिन अब अपहरण के मामलों के पीछे कारण बदल गया है। मौजूदा समय में ज्यादातर अपहरण शादी के लिए होने लगे हैं। राष्ट्रीय क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 में एक लाख से ज्यादा अपहरण के मामले दर्ज हुए हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले पांच सालों में 29 फीसदी लोगों का अपहरण शादी के लिए किया गया है। अगर टॉप पांच शहरों की बात करें तो इनमें बिहार का पटना, गुजरात का सूरत और उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद शहर शामिल है। देश में लगातार दूसरे साल अपहरण के मामले एक लाख से ज्यादा रहे हैं। 
विज्ञापन


हालांकि साल 2018 में अपहरण के मामलों में थोड़ी गिरावट देखी गई और ऐसा साल 2010 के बाद पहली बार हुआ है, जब अपहरण के मामलों में गिरावट देखी गई है। पिछले पांच सालों में पांच लाख से ज्यादा अपहरण के मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें से करीब डेढ़ लाख मामलों में अपहरण का कारण जबरन शादी कराना है। वहीं फिरौती के लिए करीब तीन हजार मामले दर्ज किए गए हैं।

साल दर साल बात करें तो 2015 में 31,884 अपहरण के मामले दर्ज किए गए थे, जिनके पीछे का कारण शादी था। वहीं 2016 में 33,732 मामले दर्ज किए गए थे, 2017 में 30,614, 2018 में 24,487 और 2019 में 25,824 मामले दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें