फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCPCR: जॉनसन एंड जॉनसन को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग दे सकता है बड़ा झटका, जानें पूरा मामला

Tue, 23 Aug 2022 10:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले हाल ही में बेबी पाउडर बनाने वाली नामी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने एक बड़ी घोषणा थी। कंपनी ने कहा है कि साल 2023 से वह टैल्कम पाउडर का उत्पादन बंद कर देगी। कंपनी की ओर से कहा गया था कि वह टेल्कम पाउडर के उत्पादन के कारण होने वाले मुकदमों से परेशान हो चुकी है इसलिए उसने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
जॉनसन एंड जॉनसन - फोटो : Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेबी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन के प्रोडक्ट्स में शिकायत मिलने के मामलों को देखते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग बड़ा झटका देने की तैयारी में हैं। जल्दी ही टैल्कम पाउडर पर रोक लगा सकता है। एनसीपीसीआर प्रमुख प्रियांक कानूनगो ने इसके संकेत दे दिए हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा कि इससे पहले भी एनसीपीसीआर को जॉनसन एंड जॉनसन के उत्पादों जैसे शैम्पू और बेबी टैल्क के खिलाफ परीक्षण के बाद पाए गए कार्सिनोजेन्स की उपस्थिति के बारे में शिकायत मिली थी। उन्होंने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। शिकायतों पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


एनसीपीसीआर प्रमुख प्रियांक कानूनगो ने कहा कि इससे पहले भी एनसीपीसीआर को जॉनसन एंड जॉनसन के उत्पादों जैसे शैम्पू और बेबी टैल्क के खिलाफ परीक्षण के बाद पाए गए कार्सिनोजेन्स की उपस्थिति के बारे में शिकायत मिली थी। एनसीपीसीआर ने पूर्व-कोविड समय के दौरान मामले का संज्ञान लिया और उत्पाद को वापस लेने के लिए कहा है। 

गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में बेबी पाउडर बनाने वाली नामी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने एक बड़ी घोषणा थी। कंपनी ने कहा है कि साल 2023 से वह टैल्कम पाउडर का उत्पादन बंद कर देगी। कंपनी की ओर से कहा गया था कि वह टेल्कम पाउडर के उत्पादन के कारण होने वाले मुकदमों से परेशान हो चुकी है इसलिए उसने यह फैसला लिया है। बता दें कि कंपनी ने अमेरिका और कनाडा में टेल्कम पाउडर का उत्पादन पहले ही बंद कर दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते कुछ सालों में कंपनी के बेबी पाउडर पर कैंसर होने के कई आरोप लग चुके हैं। जिसके कारण कंपनी को लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी है। कैंसर की आशंका वाली रिपोर्ट सामने आने पर कंपनी के उत्पादों की बिक्री में भी काफी गिरावट देखने को मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अब टैल्क बेस्ड पाउडर की जगह स्टार्च पर आधारित पाउडर का उत्पादन करेगी। 

कंपनी पाउडर को सुरक्षित बताती रही है
तमाम आरोप लगने के बाद भी जॉनसन एंड जॉनसर कंपनी अपने उत्पादों को सुरक्षित बताती रही है। अब कंपनी ने कहा है कि हालांकि उसके उत्पाद सुरक्षित हैं पर विवाद को देखते हुए उसने अपने उत्पादों में टैल्क की जगह कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें