फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ा विवाद: बाल आयोग ने पुलिस से ट्विटर पर केस दर्ज करने को कहा, जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप

Mon, 31 May 2021 12:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया गाइडलाइंस पालन नहीं करने को लेकर ट्विटर की मुसीबत बढ़ती जा रही है। अब बाल संरक्षण आयोग ने कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कार्रवाई की मांग की - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया गाइडलाइंस पालन नहीं करने को लेकर ट्विटर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। ट्विटर पर अब एक और मामला दर्ज किया जा सकता है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बाल यौन शोषण से जुड़े कुछ लिंक्स के सिलसिले में ट्विटर से जवाब मांगा था, जिससे ट्विटर ने इनकार कर दिया। इसके बाद आयोग ने दिल्ली पुलिस से ट्विटर के खिलाफ केस दर्ज करने की अपील की है । 
विज्ञापन


बाल आयोग ने दिल्ली पुलिस को भेजी अपनी शिकायत में कहा कि ट्विटर पर बाल यौन शोषण के कुछ लिंक मिले हैं। जब आयोग ने इस बारे में ट्विटर से पूछने की कोशिश की तो उसने साफ शब्दों में जवाब देने से इनकार कर दिया। कंपनी की ओर से कहा गया कि ट्विटर इंडिया इस मामले में जवाब नहीं दे सकता है। इसके बाद बाल आयोग ने ट्विटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

 ट्विटर ने झूठी जानकारी दी-आयोग
बाल आयोग ने बताया कि ट्विटर इंडिया के दो डायरेक्टर को अमेरिका से सैलरी मिलती है। हमें पता चला कि ट्विटर ने हमें जांच के दौरान झूठी और तथ्यहीन जानकारी दी। कंपनी ने बाल अधिकार संरक्षण कानूनों का उल्लंघन किया। इसके बाद हमने दिल्ली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने और आयोग को इसकी सूचना देने को कहा है।
विज्ञापन

 
अकाउंट्स डिलीट करने की मांग की
आयोग ने आईटी मंत्रालय को भी इस बारे में सूचना दी है। आयोग ने मंत्रालय से कहा है कि वो अकाउंट ट्विटर से हटा दिए जाएं, जिनका इस्तेमाल बच्चे कर सकते हैं। आयोग ने अपनी शिकायत में कहा कि जब तक ट्विटर से यह आश्वासत नहीं करता कि  इससे बच्चों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा, तब तक इन अकाउंट्स को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें