फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: एनसीपी (सपा) विधायक आव्हाड की कार पर हमला, राज्यसभा सांसद संभाजी छत्रपति के छह समर्थकों पर एफआईआर

Fri, 02 Aug 2024 12:47 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एफआईआर के अनुसार, स्वराज संगठन के पदाधिकारी अंकुश कदम और पांच से छह समर्थकों ने विधायक जितेंद्र आव्हाड को मारने की कोशिश में उनकी एसयूवी पर हमला किया। पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने कदम, जाधव और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एनसीपी (सपा) विधायक जितेंद्र आव्हाड - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) के विधायक जितेंद्र आव्हाड की कार पर बृहस्पतिवार को तीन-चार लोगों ने हमला कर दिया। उन्होंने विधायक की एसयूवी के पिछले हिस्से पर लाठियों से वार किए और पत्थर भी फेंके। इस दौरान हमलावरों ने संभाजी छत्रपति के समर्थन में नारे भी लगाए और फिर भाग गए। विधायक की कार पर हमले के विरोध में शाम को एनसीपी (सपा) कार्यकर्ताओं ने ठाणे में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे को जाम कर दिया। वहीं, पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, जिनमें राकांपा (सपा) शहर इकाई के प्रमुख सुहास देसाई भी शामिल हैं। कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद जाम खोल दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, विधायक की कार पर हमला दक्षिण मुंबई के पीडी मेलो रोड पर शाम को हुआ, जब वह सीएसएमटी से ईस्टर्न फ्रीवे लेने वाले थे। डोंगरी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि एनसीपी (सपा) प्रवक्ता की शिकायत पर हमले के संबंध में हत्या के प्रयास, गैरकानूनी सभा, गलत तरीके से रोकने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एफआईआर के अनुसार, स्वराज संगठन के पदाधिकारी अंकुश कदम और पांच से छह समर्थकों ने आव्हाड को मारने की कोशिश में उनकी एसयूवी पर हमला किया। अधिकारी ने बताया कि चूंकि स्वराज संगठन के सचिव धनंजय जाधव ने हमले की जिम्मेदारी ली है, इसलिए शिकायतकर्ता ने कहा कि उनके और चार अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने कदम, जाधव और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


इससे पहले, विधायक आव्हाड ने पिछले महीने कोल्हापुर के विशालगढ़ किले में अतिक्रमण ढहाने के दौरान हुई हिंसा को लेकर पूर्व राज्यसभा सांसद संभाजी छत्रपति पर हमला बोला था। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संभाजी छत्रपति के पिता, कोल्हापुर के सांसद साहू छत्रपति हिंसा से खुश नहीं थे। आव्हाड ने कहा कि, 'यदि संभाजी छत्रपति जन्म से वंशज हैं, तो मैं विचारधारा से वंशज हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें