फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'सुनेत्रा को राज्यसभा सदस्यता और केंद्र में मंत्री बनाएं', NCP पुणे ने अजित को लिखा पत्र

Tue, 11 Jun 2024 01:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

एनसीपी पुणे इकाई प्रमुख दीपक मानकर ने अजीत पवार को एक पत्र लिखा है। मानकर द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि पार्टी और पदाधिकारियों को ताकत देने के लिए सुनेत्रा पवार को राज्यसभा भेजा जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें राज्य कैबिनेट विभाग (एमओएस) दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
सुनेत्रा पवार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की पुणे इकाई ने सुनेत्रा पवार को केंद्र सरकार में मंत्री बनाए जाने की मांग की है। इस संबंध में एनसीपी ने सोमवार को एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें कहा गया कि पार्टी अध्यक्ष और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को राज्यसभा भेजा जाए और केंद्र में मंत्री पद दिया जाए। 

विज्ञापन


पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, एनसीपी पुणे इकाई प्रमुख दीपक मानकर ने इन मांगों का विवरण देते हुए अजीत पवार को एक पत्र लिखकर भेजा है। मानकर द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि पार्टी और पदाधिकारियों को ताकत देने के लिए सुनेत्रा पवार को राज्यसभा भेजा जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें राज्य कैबिनेट विभाग (एमओएस) दिया जाना चाहिए।

सुप्रिया सुले से चुनाव हार गई थीं सुनेत्रा
बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार हाल के आम चुनावों में बारामती लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले से हार गई थीं।
विज्ञापन


एनसीपी ने प्रफुल्ल को मांगा था कैबिनेट मंत्री का पद
एनसीपी ने अपने राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग की थी। रविवार को नरेंद्र मोदी सरकार में उन्हें स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन एनसीपी ने इस प्रस्ताव को लेने से इन्कार कर दिया था और कैबिनेट मंत्री की बात दोहराई। 

एनसीपी (एसपी) ने मनाई 25वीं वर्षगांठ
बता दें कि पिछले साल जुलाई में अजित पवार आठ विधायकों के साथ  एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे, जिसके बाद एनसीपी टूट गई थी। कानूनी लड़ाई के बाद पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को आवंटित किया गया था। जिसके बाद शरद पवार ने नई पार्टी एनसीपी (एसपी) का गठन कर लिया था। विपक्षी दिग्गज शरद पवार द्वारा स्थापित एनसीपी (एसपी) ने सोमवार दिन में अपनी 25वीं वर्षगांठ मनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें