फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच एनसीपी सांसद उदयनराजे ने शरद पवार से की मुलाकात

Thu, 12 Sep 2019 09:38 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
Sharad Pawar
विज्ञापन
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच प्रदेश के सतारा लोकसभा सीट से राकांपा सांसद उदयनराजे भोसले ने आज पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के यहां स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन


मराठा क्षत्रप शिवाजी महाराज के वंशज भोसले ने मुंबई में प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से दो दिन पहले मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री के साथ हुई मुलाकात के बाद भोसले ने पवार से मुलाकात की है।

राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भोसले और पवार के बीच मुलाकात हुई।

मुंडे ने बताया, ‘‘पवार साहब और भोसले के बीच आज की बैठक आगामी चुनावों के मद्देनजर राज्य में पार्टी के समग्र प्रचार अभियान के बारे में थी।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या इस मुलाकात से भोसले के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लग जाएगा, मुंडे ने कहा कि राकांपा सांसद ने इस तरह का कोई बयान कभी नहीं दिया कि वह सत्तारूढ़ दल में शामिल हो रहे हैं।’’
विज्ञापन


विधान परिषद में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया, ‘‘सचाई यह है कि भारतीय जनता पार्टी का खेमा जानबूझकर ऐसी अटकलों को हवा दे रहा है ताकि कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके।’’
विज्ञापन


उन्होंने दोहराया, ‘‘आज की मुलाकात राज्य विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रणनीति बनाने के लिए थी।’’

फडणवीस ने पिछले महीने कहा था कि अगर भोसले सत्तारूढ़ दल में शामिल होते हैं तो भाजपा को प्रसन्नता होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें