फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीपी एमएलसी विद्या चव्हाण और परिवार के खिलाफ बहू के उत्पीड़न का मामला दर्ज

Tue, 03 Mar 2020 12:15 PM IST
आसिम खान एएनआई, मुंबई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एनसीपी की महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) विद्या चव्हाण और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ बहू के कथित उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। एनसीपी एमएलसी की बहू ने आरोपियों के खिलाफ पार्ले पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


धारा 498ए (क्रूरता के लिए एक महिला का पति या पति के रिश्तेदार), 354 (छेड़छाड़), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी), और 34 (सामान्य इरादे से कई व्यक्तियों द्वारा किया गया कार्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, चव्हाण ने अपनी बहू पर कई लोगों के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। चव्हाण ने कहा कि मेरी बहू के कुछ लोगों के साथ अवैध संबंध हैं। जब मेरे बेटे को इस बारे में पता चला तो उसने उसे तलाक का मेल भेज दिया। लेकिन मेरी बहू ने उसे तलाक देने से इनकार कर दिया और तीन करोड़ रुपये की मांग की।
विज्ञापन


चव्हाण ने बताया, जब मैंने उसे रुपये देने से इनकार कर दिया तो अब वह मुझे बदनाम करने के लिए झूठे इलजाम लगा रही है। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें