फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: एनसीपी विधायक भरत भालके का निधन, पिछले माह हुए थे कोरोना संक्रमित

Sat, 28 Nov 2020 08:35 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
एनसीपी विधायक भरत भालके (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पंढरपुर-मंगलवेधा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक भरत भालके का शनिवार को पुणे के रूबी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें कोविड-19 के बाद की समस्याओं के उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। वह 30 अक्तूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। तब उन्हें रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे चार दिनों में ठीक होकर अपने घर लौट गए थे। 

विज्ञापन


 
इसके बाद वे किडनी समस्या से ग्रसित हो गए थे। इस कारण उनकी हालत बिगड़ती चली गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को  अस्पताल का दौरा किया था और भालके की स्थिति के बारे में जानकारी ली थी।

लगातार तीन बार पंढरपुर-मंगलवेधा सीट से जीते
60 साल के भालके का निधन एनसीपी के लिए झटके की तरह है। वे लगातार तीन बार पंढरपुर-मंगलवेधा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उन्होंने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। फिर उन्होंने एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। पंढरपुर के सरकोली में रविवार को भालके का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें