प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को लोकसभा में कही थी यह बात
प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन के समय महाराष्ट्र से प्रवासी मजदूरों के पलायन को लेकर कहा था, 'कांग्रेस के नेताओं ने क्या किया? वह मुंबई में रेलवे स्टेशनों पर खड़े रहे और उन्हें मुफ्त में टिकट बांटकर मुंबई से जाने के लिए प्रोत्साहित करते रहे। उन्होंने लोगों को जाने के लिए इसलिए प्रोत्साहित किया जिससे महाराष्ट्र पर बोझ कम हो सके। आप उत्तर प्रदेश जाइए, आप बिहार जाइए। जाइए, वहां कोरोना फैलाइए। आपने यह पाप किया और अफरा-तफरी का माहौल तैयार किया।'
'प्रवासी श्रमिकों के महाराष्ट्र से ज्यादा गुजरात से ट्रेनें चलाई गईं'
बारामती से लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को महाराष्ट्र का अपमान करते हुए देखना मेरे लिए दुखद था। हमें उम्मीद थी कि वह चीन, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बोलेंगे। इसके साथी ही सुले ने यह आरोप भी लगाया कि कोविड-19 महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेनें महाराष्ट्र से ज्यादा गुजरात से चलाई गईं थी। रेलवे के आंकड़े बताते हैं कि गुजरात से प्रवासियों के लिए 1033 ट्रेनें चलीं, जबकि महाराष्ट्र से 817 श्रमिक ट्रेनें ही चलाई गई थीं।