हाल ही में राज्यसभा सदस्य रंजन गोगोई की न्यायपालिका को लेकर की गई टिप्पणियों को लेकर घमासान जारी है। अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने रविवार को कहा कि पूर्व न्यायधीश रंजन गोगोई की न्यायपालिका चिंताजनाक है।
पुणे एक कार्यक्रम के बाद शरद पवार ने कहा कि पिछले हफ्ते मैंने कहीं पढ़ा था कि प्रधानमंत्री ने एक बैठक के दौरान भारतीय न्यायपालिका के स्तर को काफी उच्च बताया। यह सबको अच्छा लगा। लेकिन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश का बयान बहुत ही चौंकाने वाला है।
शिवसेना ने भी उठाए सवाल
शिवसेन के प्रवक्ता संजय राउत ने गोगोई के बयान को गंभीरता से लेने की बात कही। साथ ही कहा कि रंजन गोगोई को ये साफ कर देना चाहिए कि वह ऐसा क्यों सोचते हैं।
क्या है पूरा मामला
पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा था कि कोर्ट कौन जाता है, आप अदालत को जाते हैं और पछताते हैं। साथ ही कहा था कि जोखिम उठाने वाले ही कोर्ट जाते हैं।