फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर पर ठाकरे को एनसीपी नेता की सलाह, धर्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से बचें

Tue, 21 Jul 2020 07:02 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
मजीद मेमन (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के पूर्व सांसद मजीद मेमन ने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने ठाकरे को सलाह दी कि उन्हें किसी विशेष धर्म की गतिविधि को बढ़ावा देने से बचना चाहिए। वहीं, एनसीपी ने मेमन की इस टिप्पणी को उनकी निजी राय बताया है। 

विज्ञापन


मेमन ने ट्वीट किया, 'राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए आमंत्रित लोगों में उद्धव ठाकरे भी हैं। वह कोविड-19 की वजह से लागू पाबंदियों का सम्मान करते हुए अपनी निजी हैसियत से उसमें हिस्सा ले सकते हैं। एक धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र के मुखिया को किसी खास धर्म की गतिविधि को बढ़ावा देने से बचना चाहिए।'


 

एनसीपी ने टिप्पणी को बताया निजी राय

मेमन के इस बयान को एनसीपी के प्रवक्ता संजय तटकरे ने उनकी निजी राय बताया है। तटकरे ने कहा, 'यह उनकी निजी राय है। पार्टी का रुख स्पष्ट है कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद विवाद खत्म हो गया है। इसलिए जो भी कार्यक्रम में शामिल होना चाहता है, वह शिरकत कर सकता है।'

विज्ञापन


महाराष्ट्र में ठाकरे नीत शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है। शिवसेना ने स्पष्ट तौर पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का समर्थन किया है। पिछले साल नवंबर में उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण की इजाजत दे दी थी और इसके लिए एक न्यास बनाने का निर्देश दिया था।

मेमन बोले, मेरे ट्वीट मेरे निजी विचार हैं

वहीं, पार्टी द्वारा इस बयान पर उनसे किनारा कर लेने के बाद मेमन ने कहा, 'मेरे ट्वीट मेरे निजी विचार हैं और जरूरी नहीं कि एनसीपी का भी वही विचार हो क्योंकि में पार्टी का आधिकारिक प्रवक्ता नहीं हूं। उद्धव ठाकरे ने अयोध्या यात्रा के लिए मुझसे सलाह नहीं मांगी है और मैं उस स्थिति में नहीं हूं कि यह कह सकूं कि वह क्या करें और क्या नहीं।'

राउत बोले थे, अयोध्या जाएंगे उद्धव ठाकरे

वहीं, इस संबंध में एक दिन पहले शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा था कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे निश्चित रूप से पांच अगस्त को भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या कार्यक्रम के लिए ठाकरे को निमंत्रण मिला है, तो राउत ने कहा था कि निमंत्रण आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें