फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Deshmukh: NCP नेता अनिल देशमुख जेल में बेहोश, अस्पताल ले जाया गया

Fri, 26 Aug 2022 05:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अधिकारी ने कहा कि उनका ब्लडप्रेशर बढ़ गया था और ईसीजी रिपोर्ट असामान्य थी। उन्होंने कहा कि देशमुख का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख शुक्रवार को जेल में बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें सरकारी जेजे अस्पताल ले जाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


जेल के एक अधिकारी ने बताया कि भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में यहां आर्थर रोड जेल में बंद देशमुख को चक्कर आया और वह बेहोश हो गए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। 

अधिकारी ने कहा कि उनका ब्लडप्रेशर बढ़ गया था और ईसीजी रिपोर्ट असामान्य थी। उन्होंने कहा कि देशमुख का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्हें पहले नवंबर 2021 में प्रवर्तन निदेशालय ने और बाद में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें