राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को गुरुवार को उच्च रक्तचाप और सीने में दर्द की शिकायत की वजह से निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में एक डॉक्टर ने कहा कि उनकी नाक से हल्का खून बह रहा था।
भुजबल के एक सहयोगी ने बताया, 'उन्हें सीने में दर्द और उच्च रक्तचाप की शिकायत थी। उन्हें आगे के इलाज के लिए जसलोक अस्पताल में भेज दिया गया।' महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री 72 वर्षीय भुजबल ने हाल ही में येओला विधानसभा सीट से चुनाव जीता है।