फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंडे को लेकर नाराज एनसीपी नेता छगन भुजबल का बड़ा दावा, कहा- मैं नहीं चाहता कोई अपना पद खो दे

Sun, 05 Jan 2025 09:24 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

छगन भुजबल ने कहा कि मैं नहीं चाहता कोई अपना पद खो दे। मैं किसी और को मंत्रिमंडल से हटाने के बाद मंत्री पद नहीं चाहता हूं। भुजबल राज्य की सियासत में उनके कद की अनदेखी और देवेंद्र फडणवीस की सरकार में उन्हें कोई मंत्री पद न मिलने से नाराज चल रहे हैं। 
विज्ञापन
एनसीपी नेता छगन भुजबल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महायुति सरकार में मंत्री पद न मिलने से नाराज चल रहे एनसीपी नेता छगन भुजबल ने मंत्री धनंजय मुंडे को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता कोई अपना पद खो दे। मैं किसी और को मंत्रिमंडल से हटाने के बाद मंत्री पद नहीं चाहता हूं। भुजबल राज्य की सियासत में उनके कद की अनदेखी और देवेंद्र फडणवीस की सरकार में उन्हें कोई मंत्री पद न मिलने से नाराज चल रहे हैं। 

विज्ञापन




एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा कि अगर आप अपनी नौकरी में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और फिर भी उसे खो देते हैं, तो आपको कैसा लगेगा, क्या आपको गुस्सा नहीं आएगा? क्या आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे? मैं कभी नहीं चाहूंगा कि कोई अपना पद खो दे।

जानबूझकर कुछ समय के लिए राजनीति से ब्रेक लिया
पिछले दिनों एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा था कि मैंने जानबूझकर कुछ समय के लिए राजनीति से ब्रेक लिया। मैं 1967 से राजनीति में सक्रिय हूं, लेकिन कभी-कभी राजनीतिक दिमाग को आराम की जरूरत होती है। भुजबल ने यह भी स्पष्ट किया कि सीएम फडणवीस ने उन्हें मंत्री पद देने का वादा नहीं किया था। उन्होंने कहा, फडणवीस ने केवल इतना कहा था कि चलो सात से आठ दिन प्रतीक्षा करते हैं और इस पर चर्चा करते हैं। 
विज्ञापन


नए मंत्रिमंडल में नहीं मिली जगह
पिछले महीने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और अपनी टीम में 39 नए सदस्यों को शामिल किया। इसमें भाजपा से 19, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से 11 और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा से नौ विधायक शामिल थे। भुजबल उन 10 मंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें नयी मंत्रिपरिषद से हटा दिया गया है, जिसमें 16 नए चेहरे हैं। 

धनंजय मुंडे का सरपंच हत्याकांड में नाम
महाराष्ट्र के बीड में सरपंच हत्या मामले को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष में तनातनी जारी है। विपक्ष इस मामले में राकांपा नेता धनंजय मुंडे को कैबिनेट से हटाने की मांग कर रहा है। धनंजय मुंडे महाराष्ट्र के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री हैं। दरअसल, सरपंच हत्या और जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार वाल्मिक कराड को धनंजय मुंडे का करीबी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें