फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Siddique: मरीन लाइंस कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक हुआ बाबा सिद्दीकी का शव, राजकीय सम्मान के साथ विदाई

Sun, 13 Oct 2024 10:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

Baba Siddique: राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी के शव को रविवार शाम मुंबई के मरीन लाइंस कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में विभिन्न दलों के प्रमुख नेता, हस्तियां और आम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक हुए बाबा सिद्दीकी। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी के शव को रविवार की शाम मुंबई के मरीन लाइंस कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में विभिन्न दलों के प्रमुख नेता, हस्तियां और आम लोग मौजूद रहे। इससे पहले उनके घर के बाहर जनाजे की नमाज अदा की गई। शनिवार की रात सिद्दीकी पर गोलीबारी की गई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन थोड़ी ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें