फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र चुनावः शरद पवार ने कहा-एनसीपी को विपक्ष में बैठने का जनादेश

Fri, 25 Oct 2019 04:28 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
शरद पवार (फाइल फोटो)
विज्ञापन

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन के 220 सीट पाने के लक्ष्य से पीछे रहने पर तंज कसते हुए कहा है कि लोग ताकत का घमंड पसंद नहीं करते। लोगों ने एनसीपी से कहा है कि वह अभी विपक्ष में बैठे। हम सरकार बनाने का प्रयास नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों ने 220 सीटों को जीतने की बात को अस्वीकार कर दिया।

पवार ने कहा, हम जनादेश स्वीकार करते हैं

पवार ने कहा, हम जनादेश स्वीकार करते हैं। कांग्रेस, एनसीपी, पीडब्ल्यूपी, स्वाभिमानी शेतकारी संघठन और अन्य दल एक दूसरे को पूरे दिल से एक दूसरे को सहयोग करेेंगे। चुनाव का परिणाम दिखाता है कि लोगों ने सत्ता का घमंड स्वीकार नहीं किया। पवार ने सत्तारूढ़ दलों के नेताओं का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोगों ने अतिवादी विचारों को रखने की सीमा को पार कर लिया।

विज्ञापन


इस मराठा क्षत्रप ने कहा कि जनता ने विपक्ष में बैठने के लिए कहा है। सत्ता में आने की कोशिश करने का विचार हमारे मन में नहीं है। हम अपने आधार का विस्तार करने के लिए काम करेंगे। पवार ने इस ओर भी ध्यान दिलाया जिन लोगों ने पाला बदला उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि लोगों ने चुनाव से पहले इस तरह के खेल को पसंद नहीं किया। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित राकांपा विधायकों की बैठक दीवाली के बाद होगी और फिर भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

प्रफुल्ल जैसी दिक्कत बरसों से उनके साथ

इस पूर्व मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जो पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल के साथ जो चल रहा है, ऐसा बरसों से उनके साथ हो रहा है। वर्षों से मेरा नाम दाउद इब्राहीम के साथ जोड़ने की कोशिशें की जाती रही हैं। लेकिन लोग भरोसा नहीं करते। ईडी ने हाल में संपत्ति के एक मामले में प्रफुल्ल पटेल से पूछताछ की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें