फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने राज्यपाल कोश्यारी से की मुलाकात

Mon, 25 May 2020 05:13 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
एनसीपी प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल बीएस कोश्यारी
विज्ञापन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल बीएस कोश्यारी से राजभवन में मुलाकात की। इस मुलाकात के संबंध में एनसीपी ने कहा कि यह बैठक राज्यपाल के निमंत्रण पर हुई और इस दौरान किसी राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा नहीं की गई। 

विज्ञापन


राजभवन से निकलने के बाद वरिष्ठ एनसीपी नेका प्रफिल पटेल ने कहा कि यह राज्यपाल कोश्यारी के अनुरोध पर एक शिष्टाचार मुलाकात थी। पटेल ने कहा, यह उनके बीच एक नियमति मुलाकात थी। यह बैठक किसी राजनीतिक मुद्दे को लेकर नहीं बुलाई गई थी। 

हालांकि, सत्ता के गलियारों में चर्चा कुछ और है। कहा जा रहा है कि यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब एनसीपी और शिवसेना के संबंधों के बीच बढ़ते तनाव बढ़ रहा है। शिवसेना राज्य की महा विकास अघाड़ी सरकार का नेतृत्व करती है और एनसीपी इसका प्रमुख हिस्सा है। 
विज्ञापन


पवार महाराष्ट्र के उन नेताओं में से हैं जिन्होंने राज्य प्रशासन की कार्यप्रणाली में राज्यपाल कोश्यारी के हस्तक्षेप की खुले तौर पर आलोचना की है। वहीं, ठाकरे को राज्यपाल कोटे से विधान परिषद में मनोनीत करने की महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की सिफारिश पर कोई कार्रवाई नहीं करने पर शिवसेना ने कोश्यारी की आलोचना की थी।

वहीं, हाल ही में राज्यपाल ने राज्य के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को लिखे गए एक पत्र पर कड़ी आपत्ति जताई थी, जिसमें अंतिम वर्ष की विश्वविद्यालय परीक्षाओं को रद्द करने की सिफारिश की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें