राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार आज राज्यसभा में तीन तलाक बिल पर वोटिंग के दौरान सदन से गैरहाजिर रहे। शरद पवार से इस बाबत सवाल पूछने पर कि वह सदन में उपस्थित क्यों नहीं थे, उन्होंने सवाल नजरअंदाज कर दिया और बिना कोई जवाब दिए चले गए। बता दें कि आज राज्यसभा में भी तीन तलाक को मंजूरी मिल गई। इस दौरान कई विपक्षी नेता सदन से गैरहाजिर थे। बिल के पक्ष में 99 और विरोध में 84 वोट पड़े।