फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Pawar Health: राकांपा प्रमुख शरद पवार की सेहत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी में भर्ती

Mon, 31 Oct 2022 01:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पवार अगले सप्ताह महाराष्ट्र पहुंचने वाली राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शरीक होने वाले हैं। राकांपा सूत्रों के अनुसार उन्हें अगले दो तीन दिनों में ब्रीच कैंडी से डिस्चार्ज किया जा सकता है। 

विज्ञापन
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के दिग्गज विपक्षी नेता व राकांपा प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 81 वर्षीय पवार बीमार होने के बाद भी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय बने हुए हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में उनकी अहम भूमिका है। पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे नीत महाविकास अघाड़ी सरकार के गठन में उनकी अहम भूमिका थी। 

विज्ञापन


तीन दिन निगरानी में रखा जाएगा
अस्पताल सूत्रों के अनुसार पवार की हालत अभी ठीक नहीं है, इसलिए उन्हें अगले तीन दिन डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। उनके भावी कार्यक्रम निरस्त किए जाने की भी संभावना जताई गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को ब्रीच केंडी अस्पताल में भीड़ नहीं करने की सलाह दी गई है। 

दो तीन दिन बाद डिस्चार्ज किए जाने की संभावना
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पवार को इसी सप्ताह ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। वे अगले सप्ताह महाराष्ट्र पहुंचने वाली राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शरीक होने वाले हैं। राकांपा सूत्रों के अनुसार उन्हें अगले दो तीन दिनों में ब्रीच कैंडी से डिस्चार्ज किया जा सकता है। मराठा क्षत्रप का राष्ट्रीय राजनीति में भी अहम योगदान है। वे कई बार केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। लंबे समय तक कांग्रेस में रहने के बाद उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाकर उसकी पहचान कायम की। 
विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा में ठाकरे के भी शामिल होने की चर्चा
पवार शिर्डी में 4-5 नवंबर को होने वाले पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। भारत जोड़ो यात्रा में पवार के साथ ही शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे के भी शामिल होने की संभावना है। ठाकरे को न्योता भेजा गया है, लेकिन अभी उन्होंने इसे मंजूर नहीं किया है। 

मराठा क्षत्रप का राष्ट्रीय राजनीति में भी अहम योगदान है। वे कई बार केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। लंबे समय तक कांग्रेस में रहने के बाद उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाकर उसकी पहचान कायम की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें