फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'मैंने अनुरोध नहीं किया, यह लड़ाई परिवार के भीतर है', बारामती में PM की रैली न होने पर अजित पवार

Fri, 08 Nov 2024 10:29 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार से प्रचार रैलियां करेंगे। ऐसे में अजित पवार से पूछा गया कि पीएम उनके निर्वाचन क्षेत्र में रैली क्यों नहीं करेंगे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: डिप्टी सीएम अजित पवार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही। वैसे-वैसे राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज होती जा रही है। यहां महा विकास अघाड़ी और महायुति गठबंधन में मुकाबला है। इन दोनों ही गठबंधन को लेकर अटकलें लगाई जा रहीं कि सबकुछ सही नहीं है। हालांकि, इन सबके बीच एक और खबर तेजी से फैल रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बारामती में चुनावी रैली नहीं करेंगे। जब इस बारे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वहां लड़ाई परिवार के भीतर है। 

विज्ञापन


अजित पवार अपने भतीजे के खिलाफ लड़ रहे चुनाव
अजित पवार ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने बारामती निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी रैली करने का अनुरोध नहीं किया, क्योंकि वहां लड़ाई परिवार के भीतर है। बता दें, मौजूदा विधायक पवार अपने भतीजे युगेंद्र पवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। युगेंद्र शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के उम्मीदवार हैं। 
 
इस दिन होना है चुनाव
प्रधानमंत्री 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार से प्रचार रैलियां करेंगे। जब अजित पवार से पूछा गया कि प्रधानमंत्री उनके निर्वाचन क्षेत्र में रैली क्यों नहीं करेंगे, तो उन्होंने कहा, ‘बारामती में मुकाबला परिवार के भीतर है।’
विज्ञापन


'प्रचार के लिए ज्यादा समय नहीं बचा'
अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी, भाजपा और शिवसेना के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। यह पूछे जाने पर कि एनसीपी उम्मीदवार अमित शाह जैसे वरिष्ठ भाजपा नेताओं की रैलियां भी अपने निर्वाचन क्षेत्रों में नहीं चाहते हैं, पवार ने कहा कि ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि प्रचार के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है और चुनाव खर्च की सीमा के कारण भी।

इससे पहले दिन में जब उनसे पूछा गया कि बारामती सीट पर उनकी जीत का अंतर क्या होगा तो अजित पवार ने कहा कि वह क्षेत्र का दौरा करने और लोगों से बात करने के बाद ही यह बता पाएंगे। उन्होंने कहा, 'लेकिन मैं सौ फीसदी निश्चितता के साथ कह सकता हूं कि यह अच्छी बढ़त होगी।'
विज्ञापन


2019 के राज्य चुनावों में, अजित पवार ने भाजपा के गोपीचंद कुंडलिक पडलकर को हराकर रिकॉर्ड 1.65 लाख मतों से जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें