फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी करने वालों से पहली बार एनसीबी जब्त करेगी 500 बिटक्वाइंस    

Mon, 24 Oct 2016 04:38 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty images
विज्ञापन
हाल ही में मादक पदार्थों की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ करने वाली एनसीबी ने तस्करों के खाते से 500 बिटक्वाइंस को जब्त करने की तैयारी में है। बिटक्वाइ एक तरह की आभासी मुद्रा है जिस किसी सरकार का नियंत्रण नहीं है। आपराधिक तत्व आपसी लेनदेन के लिए इस आभासी मुद्दा का इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन


एनसीबी देश में पहली बार किसी आपराधिक मामले की जांच के दौरान ऐसा कदम उठाने जा रही है। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी एनसीबी देश में तस्करी के तीन सिंडिकेट और पश्चिम भारत के एक मामले की जांच कर रही है। वह इनके पास से बिटक्वाइंस जब्त करने वाली है। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) 400-500 बिटक्वाइंस को जब्त करने के लिए कानूनी पहलुओं पर काम कर रही है। सूत्रों ने बताया कि हाल के वर्षों में एनसीबी ने नकदी के साथ अचल संपत्तियां भी जब्त की हैं, लेकिन कभी भी बिटक्वाइ को जब्त नहीं किया गया। ये बिटक्वाइंस भारतीय मुद्रा में एक करोड़ रुपये के बराबर हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें