फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका, श्रद्धा और सारा से पूछताछ के दौरान एनसीबी ने ढूंढ लिए अपने सवालों के जवाब

Sun, 27 Sep 2020 07:55 PM IST
गौरव पाण्डेय जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से एनसीबी ने पूछताछ की - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच के लिए आई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), अब बॉलीवुड में फैले ड्रग्स के काले कारोबार की जड़ों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जांच का पहला चरण पूरा हो गया है। एनसीबी टीम पूछताछ के लिए दोबारा से बॉलीवुड कलाकारों को बुला सकती है। दूसरे चरण में ऐसे कई आरोपियों की गिरफ्तारी संभव है, जिनके बारे में एनसीबी ने विभिन्न अभिनेत्रियों से पूछताछ कर अहम सबूत जुटाए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को पूछताछ के दौरान दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान ने एनसीबी के सवालों के जवाब दिए। सूत्रों के अनुसार, दीपिका पादुकोण तो बिल्कुल कानून के जानकार की तरह जवाब दे रही थीं। जैसे वह पूछताछ में शामिल होने से पहले किसी कानूनी सलाहकार से मिल कर आई हों। श्रद्धा कपूर और सारा अली खान ने अधिकांश सवालों का जवाब हां या नहीं में दिए। 

तीनों ने एक-दूसरे का नाम लेने से गुरेज किया

पूछताछ में खास बात यह रही कि तीनों अभिनेत्रियों ने एक दूसरे का नाम लेने से गुरेज किया। हालांकि उनके सामने एनसीबी ने जब इलेक्ट्रॉनिक सबूत मसलन व्हाट्सएप चैट, ई-मेल, पेमेंट मोड और ड्रग पेडलर के नाम और उनका बयान रखे तो वे दोबारा से ना-नुकुर के अंदाज में लौट आईं। एनसीबी ने उनके इसी अंदाज में अपने सवालों के जवाब ढूंढ लिए। तीनों अभिनेत्रियों से लिखित में बयान लिया गया है।

एनसीबी सूत्रों का कहना है कि तीनों अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में ड्रग्स एंगल पर बात की, लेकिन उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती को लेकर कोई सीधा बयान नहीं दिया। शुरू में तीनों आरोपों से इनकार करती रहीं, लेकिन एनसीबी ने जब ड्रग पेडलर के नाम और उनका कबूलनामा सामने रखा तो ये जांच टीम से नजरें चुराने लगीं। तीनों ने कहा कि वे सुशांत से मिलती रही हैं, लेकिन उनसे ड्रग्स को लेकर कभी कोई बात नहीं हुई।

दीपिका ने मानी चैट की बात, ड्रग्स से इनकार

दीपिका पादुकोण, जिनकी व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी, उस बाबत एनसीबी ने कई सवालों की बौछार की। सूत्रों के मुताबिक, उस चैट और मोबाइल नंबर से दीपिका ने इनकार नहीं किया है। उन्होंने स्वीकार किया है कि वह चैट उनके फोन से हुई थी। इसका मतलब, वह चैट खुद दीपिका ने ही की थी। टैलेंट मैनेजर करिश्मा प्रकाश के साथ हुई इस चैट के समूह का भी पता लगा है।

इसमें समूह में दीपिका के अलावा कई लोग शामिल हैं। यह भी बताया गया है कि समूह में एडमिन की जिम्मेदारी तीन लोगों को दी गई थी, जिसमें दीपिका और करिश्मा प्रकाश के अलावा एक तीसरा व्यक्ति भी शामिल रहा है। जया शाह को भी कुछ समय के लिए समूह में शामिल किया गया था। इस समूह को लेकर दीपिका और करिश्मा प्रकाश, दोनों ही कुछ भी छिपाने की स्थिति में नहीं थी।

एनसीबी के पास इस बाबत कई ठोस सबूत थे। जांच एजेंसी ने दीपिका के सामने ड्रग्स को लेकर कई तरह के कोड नेम रखे। बरबेरी खुश, मेलन बेरी, मड केक, वाई-फाई केक और पीनट बटर जैसे कई कोड वर्ड दीपिका के सामने रखे, लेकिन उन्होंने इनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया। एनसीबी ने जब ड्रग्स को लेकर बात की तो वह इन नामों को नशे के कोड वर्ड से जोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई।

उन्होंने इनके बारे में भी कुछ नहीं कहा। मोबाइल चैट पर जो कोड वर्ड थे, दीपिका ने उन्हें ड्रग्स से नहीं जोड़ा। यह अलग बात रही कि दीपिका ने सभी चैट की जानकारी स्वीकार की है। तीनों अभिनेत्रियों के फोन से जांच एजेंसी को अहम सुराग मिल सकते हैं, इसलिए उन्हें लैब में भेजने की बात कही गई है। हालांकि एनसीबी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

कई और बड़े नाम आ सकते हैं पूछताछ के दायरे में

सूत्रों का कहना है कि दीपिका की टैलेंट मैनेजर करिश्मा प्रकाश ने दीपिका के अलावा कई ऐसे नाम एजेंसी को बताए हैं, जिनकी मदद से कई बड़ी अभिनेत्रियां पूछताछ के दायरे में आ सकती हैं। उन्होंने कथित तौर पर वह जानकारी भी एजेंसी को दी है कि दीपिका के यहां ड्रग्स कैसे पहुंचती थी। एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह के कई लिखित बयान करिश्मा प्रकाश के सामने रखे गए। इन दोनों की बातों में कुछ समानता रही है।

अगले सप्ताह पूछताछ के दूसरे राउंड में इन अभिनेत्रियों को आमने-सामने बैठाया जा सकता है। सारा अली खान ने एजेंसी को पूछताछ में बताया कि वह कई बार सुशांत सिंह राजपूत से मिली हैं। ये मुलाकातें शूटिंग स्थल से अलग बताई गई हैं। यहां पर सारा अली ने ड्रग्स एंगल पर कुछ ज्यादा नहीं कहा। वह किसी दूसरे व्यक्ति का नाम लेने से बचती हुई नजर आईं।

जांच एजेंसी ने प्रारंभिक तौर पर इन तीनों अभिनेत्रियों को धर्मा प्रोडक्शन के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद को गिरफ्तार करने और उससे पूछताछ की कई बातें बताई। डूब यानी भरी हुई सिगरेट के बारे में दीपिका और श्रद्धा कपूर, दोनों ही जानती रही हैं। इस बाबत जांच एजेंसी ने कुछ नहीं बताया, लेकिन इतना इशारा जरूर किया कि ये जानकारी केस को उनके मोड़ तक ले जाएगी। तीनों अभिनेत्रियों ने क्षितिज प्रसाद और करण जौहर को लेकर कुछ खास जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें